Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर पुलिस थाना ननखड़ी के तहत करांगला पंचायत के भगेटली में एक मकान में आग लग गई। जिसमें एक नेपाली मूल का व्यक्ति जो उस मकान में रहता था पूरी तरह से झूलस गया और मकान में रखा सामान भी मकान सहित आग की भेंट चढ़ गया। पंचायत प्रधान निशा ने पुलिस को हादसे की सूचना और मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मिली जानकारी अनुसान मकान रक्षा देवी का था। जिसमें एक कमरा, किचन व बाथरुम बना था। जिसमें एक नेपाली मजदूर जिसका नाम अतुल रहता है। बीती…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। भाजपा जिला किन्नौर की बैठक नोगली रेस्ट हाउस में जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह मंजू की अध्यक्षता में संपन्न आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा और किन्नौर से प्रत्याशी सूरत नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कर्ण नंदा ने कहा प्रदेश कांग्रेस सरकार में आर्थिक मंदी एवं आर्थिक बदहाली का दौर चल रहा है। जिस कारण प्रदेश की जनता एवं कर्मचारी वर्ग परेशान है। हाल ही में विधानसभा में दी गई 10 नियुक्तियों की भी जांच होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अनुबंध कर्मचारी सर्विस बिल का विरोध किया जा रहा है।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो निरमंड। पुलिस थाना ब्रो के तहत सोमवार देर रात को एक बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसकी सूचना राजेश कुमार पुत्र संतू राम ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली सूचना के मुताबिक बोलेरो सड़क से अनियंत्रित होकर करीब दस से 12 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें चालक गोपाल पुत्र टीकम राम गांव मुचका डाकघर खरगा तहसील निरमंड की उम्र 30 वर्ष की मौत हो गई। मामले की पुष्टि डीएसपी आनी चंद्र शेखर…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस माह से बिजली महंगी हो गई है, जिससे प्रदेश के 27 लाख उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। राज्य सरकार ने बिजली के बिलों में अब दूध और पर्यावरण सेस शामिल कर दिया है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 10 पैसे प्रति यूनिट और अन्य उपभोक्ताओं के लिए 2 पैसे से 6 रुपये प्रति यूनिट तक की बढ़ोतरी की गई है।राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बीते वर्ष विधानसभा के मानसून सत्र में पारित विद्युत शुल्क संशोधन अधिनियम 2024 को मंजूरी दी थी। इसके तहत बिजली उपभोक्ताओं से अतिरिक्त राजस्व जुटाने के लिए नए उपकर जोड़े गए…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को शिमला में आयोजित हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा अधिकारी संघ के वार्षिक सम्मेलन ‘‘अभिव्यक्ति’’ की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचपीएएस) को और सशक्त करेगी। उन्होंने अधिकारियों से सरकार के निर्णयों में भरपूर सहयोग और योगदान देने का आह्वान करते हुए कहा कि अधिकारी सरकार की ताकत हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान की चुनौतियों का सामना नई तकनीक और नई सोच के साथ ही किया जा सकता है। सरकार व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय के साथ निरंतर प्रदेश को प्रगति के पथ पर अग्रसर कर…

Read More