एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। शिक्षा खंड सराहन के तहत प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत प्री-प्राइमरी छात्रों की माताओं के लिए प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल को लेकर विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। दो दिवसीय खंड स्तरीय शिविर बुधवार को झाकड़ी में प्रारंभ हुआ, जिसमें 23 स्कूलों के अभिभावकों ने भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य माता-पिता, विशेषकर माताओं को बच्चों के समग्र विकास के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना है।झाकड़ी में प्रशिक्षण शिविर में भाग लेतीं महिलाएं। झाकड़ी स्कूल के प्रधानाचार्य अरविंद नेगी, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी केवल राम गुप्ता और केंद्र मुख्य शिक्षक झाकड़ी भारत भूषण चौहान ने दीप प्रज्वलित कर…
Author: ARB Times Desk
रामपुर बुशहर। हिमाचल में मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। अटल टनल रोहतांग में करीब एक फीट बर्फ गिरने से वाहनों की आवाजाही फिर से थम गई। केलांग में भी करी आधा फुट बर्फ गिरी है। उधर, शिमला जिले के नारकंडा में भी बर्फबारी हुई है। यहां पर 3 से चार इंच बर्फ गिरी है। दूसरी ओर, राजधानी शिमला, सोलन, रामपुर समेत अन्य क्षेत्रों में बारिश हुई। शिमला के खड़ापत्थर और कुफरी में भी हल्की बर्फबारी हुई है। अटल टनल रोहतांग में गिरी बर्फ। हालांकि, बर्फबारी और बारिश से किसान-बागवानों को राहत मिली है। मौसम विभाग…
एआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर बुशहर। महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर खनेरी (रामपुर) में शवों का पोस्टमार्टम करने के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट नहीं है। इसके कारण अधिकांश संदिग्ध मामलों में यहां शव पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भिजवाने पड़ते हैं और तीमारदारों को कई प्रकार की परेशानियों से दो चार होना पड़ता है। खनेरी में हादसों सहित अन्य कई तरह के मामले आते हैं। इनमें से बहुत से शवों का पोस्टमार्टम करना जरूरी होता है। अगर खनेरी में फॉरेंसिक एक्सपर्ट की तैनाती हो जाए तो सभी राहत मिलेगी।जब से अस्पताल बना है, तब से फॉरेंसिक एक्सपर्ट नहीं खनेरी अस्पताल जब से बना है…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। विधायक प्राथमिकता बैठक में सातवें वित्तायाेग के अध्यक्ष व रामपुर के विधायक नंद लाल ने रामपुर क्षेत्र में नशे के कारोबार करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने विधायक प्राथमिकता बैठक में कहा कि युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालने के लिए राज्य सरकार सराहनीय कदम उठा रही है और माफिया की धरपकड़ भी की जा रही है। उन्होंने रामपुर में सब्जी मंडी के निर्माण की मांग की है। उन्होंने सराहन में आईटीआई व गानवी में सब तहसील खोलने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने दत्तनगर में सीए स्टोर स्वीकृत करने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। केंद्रीय विद्यालय संधोल के एक अध्यापक ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की। जिसकी पहचान गोपाल चंद उम्र 32 वर्ष पुत्र किरण चंद निवासी पूर्वी दिल्ली के रूप में हुई है। जोकि बीते चार सालों से संधोल में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि अध्यापक बीते कई माह से मेडिकल लीव पर चल रहा था। जाे शुक्रवार को वापस संधोल आया था और शनिवार रात से जब उसने अपना कमरा नहीं खोला तो उसके पडोसियों द्वारा आवाज लगाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। जिसके लोगों को पता चला कि अध्यापक ने पंखे में चादर…