एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर नगर परिषद रामपुर में अब पूर्व के पांच सालों में किए कामकाज की समीक्षा शुरू की जाएगी। नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष करण शर्मा ने कार्यभार संभालने के बाद परिषद की वित्तीय और प्रशासनिक गतिविधियों से जुड़े रिकॉर्ड की विस्तृत जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत आय व्यय, विकास कार्यों, टेंडर प्रक्रिया, विभिन्न योजनाओं पर हुए खर्च और कार्यों की वर्तमान स्थिति से संबंधित दस्तावेज तलब किए गए हैं। उन्होंने बताया कि करण शर्मा ने बताया कि नगर परिषद अधिकारियों से पिछले पांच वर्षों के दौरान जारी किए गए टेंडरों और स्वीकृत विकास…
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, चंबा हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक निजी बस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। हादसा चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत तीसा थाना क्षेत्र में बैरागढ़ के पास चालूंज मोड़ पर हुआ। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार हादसा सुबह करीब 7:15 बजे हुआ। शर्मा कोच की निजी बस बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालूंज मोड़ के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क से पलट गई और दूसरी सड़क…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर प्रतिकूल मौसम और मार्ग की स्थिति के कारण पिछले दो दिनों से किन्नौर कैलाश यात्रा स्थगित रही। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यात्रा को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय और दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रा के दौरान सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी और मौसम व मार्ग की स्थिति अनुकूल होने पर ही यात्रियों को आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी। रात 11 बजे होगा यात्रा संचालन पर फैसला प्रशासन के अनुसार मलिंग खट्टा से किन्नौर कैलाश की ओर यात्रा आगे संचालित की जाएगी या…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना और लोगों को राज्य के भीतर ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने चिकित्सा महाविद्यालयों में शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले चरण में आईजीएमसी शिमला में एक समर्पित शोध विभाग स्थापित किया जाएगा, जिसे बाद में प्रदेश के अन्य चिकित्सा महाविद्यालयों में भी लागू किया जाएगा। उनका कहना था कि शोध…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, दिल्ली लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश की विभिन्न शहरी विकास परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान विक्रमादित्य सिंह ने राज्य के शहरों पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए नए शहर विकसित करने हेतु केंद्र से वित्तीय सहायता, तकनीकी सहयोग और नियोजन संबंधी रूपरेखा उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने चंडीगढ़ की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश के चंडीगढ़ और पंचकूला से सटे क्षेत्र में प्रस्तावित नए शहर के…