Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 9
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद में पिछले पांच सालों के कार्यों की होगी समीक्षा-करण शर्मा

    रामपुर नगर परिषद में सत्ता परिवर्तन के बाद अध्यक्ष करण शर्मा ने पिछले पांच वर्षों के आय-व्यय, टेंडर और विकास कार्यों की समीक्षा शुरू करवाई। अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की बात कही।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    करण शर्मा, अध्यक्ष नगर परिषद रामपुर

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    नगर परिषद रामपुर में अब पूर्व के पांच सालों में किए कामकाज की समीक्षा शुरू की जाएगी। नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष करण शर्मा ने कार्यभार संभालने के बाद परिषद की वित्तीय और प्रशासनिक गतिविधियों से जुड़े रिकॉर्ड की विस्तृत जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत आय व्यय, विकास कार्यों, टेंडर प्रक्रिया, विभिन्न योजनाओं पर हुए खर्च और कार्यों की वर्तमान स्थिति से संबंधित दस्तावेज तलब किए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि करण शर्मा ने बताया कि नगर परिषद अधिकारियों से पिछले पांच वर्षों के दौरान जारी किए गए टेंडरों और स्वीकृत विकास कार्यों का पूरा ब्योरा मांगा गया है। इसमें प्रत्येक कार्य की अनुमानित लागत, वास्तविक खर्च, कार्य की प्रगति और वर्तमान स्थिति सहित अन्य संबंधित रिकॉर्ड शामिल हैं। परिषद के आय के स्रोतों और विभिन्न मदों में किए गए व्यय की भी समीक्षा की जाएगी।

    इसका मुख्य उद्देश्य नगर परिषद के कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। अध्यक्ष के मुताबिक, रिकॉर्ड की जांच के बाद यह सामने आएगा कि पिछले कार्यकाल में स्वीकृत योजनाओं और विकास कार्यों को किस तरह लागू किया गया तथा किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है।

    गड़बड़ी मिली तो होगी नियमानुसार कार्रवाई

    करण शर्मा ने कहा कि यदि रिकॉर्ड की समीक्षा के दौरान वित्तीय अनियमितता, नियमों की अनदेखी या किसी अन्य गंभीर खामी का पता चलता है तो संबंधित मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के कामकाज में किसी भी तरह की अनियमितता को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। सभी मामलों की जांच उपलब्ध रिकॉर्ड और निर्धारित नियमों के आधार पर की जाएगी।

    विकास कार्यों की प्राथमिकताएं होंगी तय

    अध्यक्ष करण शर्मा ने कहा कि नई परिषद का प्रमुख लक्ष्य शहर में विकास कार्यों को गति देना और लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। इसके लिए सबसे पहले पिछले कार्यकाल के विकास कार्यों और योजनाओं की स्थिति को समझना जरूरी है।

    उन्होंने कहा कि समीक्षा के दौरान यह देखा जाएगा कि किन योजनाओं पर कितना खर्च हुआ, कौन से कार्य पूरे हो चुके हैं, कौन से लंबित हैं और किन कार्यों की गुणवत्ता या रखरखाव को लेकर सुधार की आवश्यकता है। समीक्षा रिपोर्ट के आधार पर आने वाले समय में नगर परिषद के विकास की प्राथमिकताएं तय की जाएंगी।

    नई परिषद के सामने अब शहर की मूलभूत सुविधाओं, विकास कार्यों की गति और वित्तीय प्रबंधन को बेहतर बनाने की चुनौती होगी। ऐसे में पिछले पांच वर्षों के रिकॉर्ड की समीक्षा को नगर परिषद के आगामी कामकाज की दिशा तय करने की महत्वपूर्ण कवायद माना जा रहा है।

    #ARBtimes #HimachalNews #KaranSharma #localnews #RampurBushahr #RamPurNews #करणशर्मा #नगरपरिषद #रामपुरनगरपरिषद #रामपुरबुशहर #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleAccident: चंबा में निजी बस हादसा: सात लोगों की मौत, 11 घायल; छह को चंबा मेडिकल कॉलेज किया रेफर
    Next Article Kullu: शलूरी नाले में गिरी ऑल्टो कार, एक की मौत, दूसरा घायल
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Lavi Mela: लवी मेले से नगर परिषद की आय में इजाफा, झूले और डोम के ठेके से मिले 88.68 लाख रुपये

    November 7, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर को जिला बनाने की मांग उठाएगी प्रधान परिषद, मुख्यमंत्री को भेजेगी ज्ञापन

    November 7, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में भालू का आतंक, तीन दिन में दो लोगों पर हमला; वन विभाग अलर्ट

    November 6, 2026

    Rampur Bushahr: अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष्य में आयोजित 73वीं सीनियर स्टेट महिला कबड्डी चैंपियनशिप में KIC राजपुरा बना चैंपियन

    November 5, 2026

    Himachal News : रामपुर के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 वर्ष की आयु में शिमला में ली अंतिम सांस

    November 3, 2026

    Dance Competition: रामपुर की तीन प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में हासिल किए स्थान, अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित

    October 29, 2026

    RHEP: रामपुर एचपीएस ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत निकाली वॉकाथॉन

    October 28, 2026

    Education: नोगली कॉलेज में प्रश्नोत्तरी और मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

    October 28, 2026

    NJHPS: नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

    October 26, 2026

    RHPS: रामपुर जल विद्युत स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

    October 26, 2026

    Rampur News : एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो चक्का जाम, जन अधिकार मंच ने दी आंदोलन की चेतावनी

    October 22, 2026

    Rampur Bushahr : वीरभद्र सिंह ने सियासत ही नहीं, लोगों के दिलों पर भी छोड़ी अमिट छाप: मुकेश अग्निहोत्री

    October 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हिमाचल कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले

    October 25, 2025

    Kinnaur : आयुषी भंडारी भारतीय वॉलीबॉल टीम में चयनित, नेपाल में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

    May 19, 2026

    Himachal : भाई दूज पर कांगड़ा में वैन हादसा, चायल में कार खाई में गिरी, चार की मौत

    October 24, 2025

    Rampur Bushahr: 30 नवंबर तक खाली होंगी लवी मेले की दुकानें; सबलेटिंग पर कड़ी कार्रवाई, बिजली–पानी काटने के निर्देश

    November 27, 2025

    Himachal: नर्सरी से पहली कक्षा में प्रवेश के लिए उम्र तय, 30 सितंबर कटऑफ डेट लागू

    January 15, 2026

    Shimla : सर्वर फेल होने से हिमाचल पुलिस की बी–1 परीक्षा रद्द, अब दोबारा होगी

    October 26, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 5 5 0
    Users Today : 1
    Total Users : 128550
    Total views : 251165
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.