एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर
बुशहर बीएड संस्थान कलना में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि उप प्राचार्य डॉ. राजेंद्र नेगी और प्रोफेसर वर्षा ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रशिक्षु अध्यापकों के लिए खेलों में भागीदारी बेहद आवश्यक है। इससे न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है।
तीन दिनों तक चली प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल के छात्र एवं छात्रा वर्ग में टैगोर सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि गांधी सदन और विवेकानंद सदन संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। बैडमिंटन डबल्स में राहुल और अमन (टैगोर सदन) विजेता रहे, जबकि बननीश और सुरेंद्र (गांधी सदन) दूसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में शशि और दीपिका (विवेकानंद सदन) ने पहला स्थान हासिल किया।
100 मीटर दौड़ (पुरुष वर्ग) में डिंपल प्रथम और दीक्षय द्वितीय रहे, दोनों विवेकानंद सदन से थे। छात्रा वर्ग में पूजा वर्मा (विवेकानंद सदन) प्रथम, रुचि (टैगोर सदन) द्वितीय और सरीना (गांधी सदन) तृतीय स्थान पर रहीं। कैरम (गर्ल्स) में श्रेया तांटा (टैगोर सदन) और ओम प्रकाश (कलाम सदन) विजेता रहे। सेक रेस (गर्ल्स) में अक्षिता प्रथम, चंपा द्वितीय और पूजा वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। बोरा दौड़ (बॉयज) में राहुल (टैगोर सदन) प्रथम और आलम चंद (कलाम सदन) द्वितीय रहे। शतरंज प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में विशाखा (विवेकानंद सदन) प्रथम और मीनाक्षी (कलाम सदन) द्वितीय रहीं, जबकि पुरुष वर्ग में दीक्षय (विवेकानंद सदन) प्रथम और ओमप्रकाश (कलाम सदन) द्वितीय रहे। रस्साकसी प्रतियोगिता में विवेकानंद हाउस ने पहला स्थान प्राप्त किया।
ओवरऑल चैंपियन का खिताब टैगोर सदन को मिला, जबकि विवेकानंद सदन दूसरे स्थान पर रहा। बेस्ट एथलीट छात्रा वर्ग में चंपा और छात्र वर्ग में डिंपल को गोल्ड मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मार्च पास्ट में टैगोर और विवेकानंद सदन को संयुक्त रूप से प्रथम तथा गांधी और कलाम सदन को द्वितीय स्थान दिया गया। नरेश को बेस्ट परेड कमांडर चुना गया।
संस्थान के अध्यक्ष पवन आनंद, कोषाध्यक्ष हितेंद्र गुप्ता और सचिव इंजीनियर राजीव शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। इस अवसर पर प्रो. ललित कायथ, राकेश ठाकुर, तपस्या शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, नवनीत चौहान, किरण बाला, जेपी मेहता, हेमलता बिष्ट, गौरव और हेमराज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
