एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
भाजपा मंडल ननखड़ी ने अपने अग्रणी संगठनों की कार्यकारिणी का व्यापक विस्तार किया। जो कि निम्न प्रकार से हैं:-
युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी:
युवा मोर्चा के अध्यक्ष दिग्विजय ठाकुर ने संदीप कायथ, देवेंद्र नलवा, अभिषेक मेहता और बबूल सिंघा को उपाध्यक्ष, खेमराज और अंशुल ठाकुर को महामंत्री, जबकि कपिल, पवन, अंकुश और सतीश को सचिव नियुक्त किया। इसके अलावा जितेंद्र को कोषाध्यक्ष, पवन को कार्यालय सचिव, पारस श्याम को प्रवक्ता, रोबिन श्याम को आईटी संयोजक और भूषण को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया। प्रमोद, कपिल, बलवीर, हरबंस और सोहन को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
महिला मोर्चा कार्यकारिणी विस्तार:
अध्यक्ष कृष्णा मैहता ने बीना, रेखा, कृष्णा और किरणा को उपाध्यक्ष, गुड्डी देवी और पूनम चौहान को महामंत्री, जबकि रीता, लता, रजनी और जुना को सचिव बनाया। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी चिंता को, कार्यालय सचिव सोनिया को, प्रवक्ता प्रभा को, मीडिया प्रभारी श्रुति को, आईटी संयोजक चंपा को और सोशल मीडिया प्रभारी सुषमा को सौंपी गई। कमला देवी, मिसू देवी, बंसती देवी, सुभद्रा और रेखा को सदस्य बनाया गया।
किसान मोर्चा कार्यकारिणी विस्तार:
अध्यक्ष देवी सिंह मैहता ने बाबूराम, अनिल नेगी और देवेंद्र सोहन ठाकुर को उपाध्यक्ष, सुरेंद्र चौहान और वरूण सूद को महामंत्री, सुधीर को कोषाध्यक्ष, दीवान को कार्यालय सचिव, प्रकाश चंद को प्रवक्ता, राजेंद्र को मीडिया प्रभारी, नरेंद्र को आईटी संयोजक और शिशुपाल को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। गोपाल सिंह, कुलदीप, कुशाल, शशि और प्रकाश को सदस्य बनाया गया।
अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यकारिणी विस्तार:
अध्यक्ष हरदयाल सिंह ने संतोष, ईश्वर सिंह, मस्तराम और पलसराम को उपाध्यक्ष, जगमोहन जिंटा और मीनाराम को महामंत्री, मंगतराम, नीटू, माटू राम और दिलाराम को सचिव, सुखदेव को कोषाध्यक्ष, धुन्टू राम को कार्यालय सचिव, महेंद्र सिंह को प्रवक्ता, मनीराम को मीडिया प्रभारी, सागर मस्ताना को आईटी संयोजक और गंगाराम को सोशल मीडिया प्रभारी चुना। दासूराम, सोहनलाल, सुरेश कुमार, कृष्ण चंद और दलीप चंद को सदस्य मनोनीत किया गया।
सभी मोर्चों के अध्यक्षों ने कहा कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी और सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वाह करेंगे।