एआरबी टाइम्स ब्यूरो | चंडीगढ़
पंचकूला–चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर GRP टीम ने चरस तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 15 किलो 10 ग्राम चरस बरामद की गई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। चंडीगढ़ GRP थाना एसएचओ के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि 11 फरवरी की रात दो युवक ट्रेन के जरिए मुंबई चरस लेकर जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही GRP टीम ने रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें >> Hamirpur Cyber Fraud : पैसे डबल करने के झांसे में जज से 6 लाख की साइबर ठगी, FIR दर्ज
🧳 ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहे थे चरस
रात करीब 11 बजे दो युवक ट्रॉली बैग के साथ स्टेशन पहुंचे। शक होने पर पुलिस टीम ने तलाशी ली तो बैग में कपड़ों के नीचे प्लास्टिक की थैली में चरस छिपाकर रखी मिली। पुलिस ने दोनों को तुरंत हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान राहुल और रमजान, निवासी भुंतर, जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) के रूप में बताई। आरोपियों ने बताया कि वे कुल्लू से चरस लेकर आए थे और बस से पंचकूला पहुंचे थे। आगे का सफर उन्हें ट्रेन से मुंबई तक तय करना था। बरामद चरस का वजन करने पर 15 किलो 10 ग्राम निकला।GRP थाना चंडीगढ़ ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
