ADVERTISE WITH US
📢 ARB Times के साथ अपने व्यापार को नई पहचान दें | विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9418210413 | ✉ editor@arbtimes.in | arbtimeshp@gmail.com | 🌐 www.arbtimes.in

Rampur Bushahr: सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने 2027 विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का दिया आह्वान

November 27, 2025 5:33 PM
---Advertisement---

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

भाजपा मंडल रामपुर की विशेष बैठक वीरवार को आयोजित की गई, जिसमें राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पूर्ण एकता, सक्रियता और सामूहिक प्रयास के साथ काम करने का आह्वान किया।

बैठक में संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और चुनावी रणनीति को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान डॉ. सिकंदर कुमार ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार अपनी दस गारंटियों को पूरा करने में विफल रही है। साथ ही उन्होंने रामपुर विधानसभा क्षेत्र में रुके पड़े विकास कार्यों को लेकर भी सरकार को घेरा।

पूर्व भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी ने कहा कि रामपुर में विभिन्न विभागों में कर्मचारियों के कई पद रिक्त हैं और कई सड़कें अब तक बहाल नहीं हो पाई हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि न तो सरकार और न ही उसके प्रतिनिधि इन समस्याओं को दूर करने को लेकर गंभीर हैं।

बैठक में शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री अक्षय भरमौरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीना शर्मा, जिला महासू भाजपा अध्यक्ष अरुण फालटा, मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रोमिला मेहता, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीप कुमार, जिला जनजातीय मोर्चा अध्यक्ष रोहित नेगी, तथा किसान मोर्चा अध्यक्ष नेक राम शर्मा शामिल रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment