Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: बुशहर बीएड संस्थान कलना की खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, वॉलीबॉल में टैगोर सदन ने मारी बाजी
    • Rohru: रोहड़ू मेला 2026: ‘मिस चांशल – द हिमालयन क्राउन’ ऑडिशन 6 और 8 अप्रैल को
    • Rampur Bushahr: रामपुर में दूध उत्पादक संघ की बैठक, 23 अप्रैल के प्रदर्शन को लेकर रणनीति तैयार
    • Rampur Bushahr: रामपुर एचपीएस का नया कीर्तिमान: 2108 मिलियन यूनिट का सर्वाधिक वार्षिक बिजली उत्पादन
    • Kumarsain: बिथल में अडानी प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों का प्रदर्शन, श्रम कानून लागू करने की उठाई मांग
    • Shimla : 126 यूनिट से ज्यादा खपत पर हिमाचल में बिजली सब्सिडी बंद, बढ़ेगा बिल, जानें नई दरें
    • Solan Minor Rape Case : अपहरण कर दुष्कर्म, दोषी को 10 साल कैद और 30 हजार जुर्माना
    • दैनिक राशिफल 02 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    हाईकोर्ट के आदेश पर हिमाचल में वन विभाग की सख्ती ; सेब, नाशापाती और चेरी के 420 पेड़ काटे

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJuly 13, 2025Updated:November 23, 20251 Comment
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में वन भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ हाईकोर्ट के आदेश पर वन विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को कोटखाई के चैथला गांव में वन भूमि पर अवैध रूप से लगाए गए सेब के 100 पेड़ों को काटा गया, जबकि कुमारसैन के सराहन गांव में सेब, नाशपाती और चेरी के लगभग 320 पौधे हटाए गए।

    यह कार्रवाई वन विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन की निगरानी में की गई। प्रशासन के अनुसार यह पूरी कार्रवाई हाईकोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के तहत हो रही है और आने वाले दिनों में इसे और तेज किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, चैथला गांव में करीब 275 बीघा वन भूमि पर लगभग 3800 सेब के पेड़ अवैध रूप से लगाए गए हैं। शनिवार को बारिश के बीच दोपहर 1:30 बजे से अभियान की शुरुआत की गई। 15 सदस्यीय वन विभाग की टीम ने 5 कटिंग मशीनों की मदद से शाम तक तीन खसरा नंबर की जमीन को खाली करवाया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती रही।

    प्रशासन के मुताबिक, कार्रवाई कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप की जा रही है और जब तक अवैध कब्जा पूरी तरह नहीं हटता, अभियान जारी रहेगा। दूसरी ओर, कुमारसैन तहसील के सराहन गांव में भी वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। यहां चार स्थानीय लोगों के सेब, नाशपाती और चेरी के बगीचों से लगभग 320 पौधे हटाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, एक मकान को प्रशासन ने कब्जे में लेकर तालाबंदी कर दी है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान कई चरणों में चलेगा और अगली कार्रवाई 14 जुलाई को की जाएगी। राज्य सरकार का कहना है कि वन भूमि की रक्षा के लिए यह कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति ऐसी जमीन पर अतिक्रमण करने की हिम्मत न करे।

    #अवैध कब्जा हटाओ अभियान #कोटखाई न्यूज #वन विभाग कार्रवाई #शिमला खबर #हाईकोर्ट आदेश #हिमाचल सेब बगीचे
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla : 126 यूनिट से ज्यादा खपत पर हिमाचल में बिजली सब्सिडी बंद, बढ़ेगा बिल, जानें नई दरें

    April 2, 2026

    Solan Minor Rape Case : अपहरण कर दुष्कर्म, दोषी को 10 साल कैद और 30 हजार जुर्माना

    April 2, 2026

    HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

    April 1, 2026

    HP Panchayat Election 2026 : नए आरक्षण नियम लागू, महिलाओं को 50% सीटें, 2011 जनगणना से तय होगा रोस्टर

    April 1, 2026

    Himachal Nagar Nikay Elections : 22 नए शहरी निकायों में चुनाव टले, सरकार ने परिसीमन और आरक्षण प्रक्रिया रोकी

    March 31, 2026

    Shimla: हिमाचल यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में फीस में 10-15% और परीक्षा शुल्क 50% बढ़ा, नए सत्र से लागू

    March 29, 2026

    Shimla : हिमाचल कांग्रेस की नई राज्य कार्यकारिणी का एलान : 27 महासचिव और 12 उपाध्यक्ष नियुक्त

    March 29, 2026

    Himachal: प्री-प्राइमरी स्कूल/डे-केयर के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, बिना पंजीकरण नहीं चलेंगे केंद्र

    March 28, 2026

    HPU Exam 2026 : आज से यूजी परीक्षाएं शुरू, 1.20 लाख छात्र दो शिफ्ट में देंगे एग्जाम

    March 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 2 4 9 9
    Users Today : 117
    Total Users : 102499
    Total views : 207102
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.