ADVERTISE WITH US
📢 ARB Times के साथ अपने व्यापार को नई पहचान दें | विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9418210413 | ✉ editor@arbtimes.in | arbtimeshp@gmail.com | 🌐 www.arbtimes.in

Dharamshala : बारहवीं में भी बेटियों का कमाल, टॉप-10 में 75 में से 61 छात्राएं, 83.18% रहा परिणाम

November 23, 2025 12:24 PM
---Advertisement---

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) धर्मशाला ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार कुल 83.18% विद्यार्थी सफल रहे, जो पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर है। साल 2024 में यह आंकड़ा 73.76% था। इस बार परिणाम में लगभग 10 प्रतिशत का सुधार दर्ज किया गया है। इस वर्ष टॉप-10 में कुल 75 विद्यार्थी शामिल हुए हैं, जिनमें 61 लड़कियां और 14 लड़के हैं। यह परिणाम लड़कियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को दर्शाता है। शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन एवं डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। बोर्ड ने आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों संकाय का रिजल्ट एक साथ जारी किया है। इसके साथ ही तीनों संकायों के टॉपर्स की सूची भी घोषित की गई है। 12वीं की परीक्षाएं 4 मार्च से 29 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं।

यह परीक्षाएं प्रदेश भर के 2,300 परीक्षा केंद्रों में हुईं। इस परीक्षा में रेगुलर और एसओएस (State Open School) के कुल 93,494 विद्यार्थी शामिल हुए थे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, मार्कशीट डिजी-लॉकर (DigiLocker) पर भी उपलब्ध करवा दी गई है, जिससे विद्यार्थी अपनी मार्कशीट को आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे आधिकारिक वेबसाइट से ही रिजल्ट देखें और किसी अफवाह या गलत सूचना पर ध्यान न दें। रिजल्ट से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर विद्यार्थी बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर सकते हैं।

यहां देखें तीनों संकायों के टॉपर की सूची

MeritList_12_Arts

MeritList_12_Comm

MeritList_12_Sci

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment