Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Himachal : शिमला में 288 ग्राम चिट्‌टा बरामद, अंबाला का तस्कर गिरफ्तार; सोलन में आरोपी फरार, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
    • Hanuman Janmotsav Shimla : जाखू मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 40 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
    • दैनिक राशिफल 03 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: बुशहर बीएड संस्थान कलना की खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, वॉलीबॉल में टैगोर सदन ने मारी बाजी
    • Rohru: रोहड़ू मेला 2026: ‘मिस चांशल – द हिमालयन क्राउन’ ऑडिशन 6 और 8 अप्रैल को
    • Rampur Bushahr: रामपुर में दूध उत्पादक संघ की बैठक, 23 अप्रैल के प्रदर्शन को लेकर रणनीति तैयार
    • Rampur Bushahr: रामपुर एचपीएस का नया कीर्तिमान: 2108 मिलियन यूनिट का सर्वाधिक वार्षिक बिजली उत्पादन
    • Kumarsain: बिथल में अडानी प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों का प्रदर्शन, श्रम कानून लागू करने की उठाई मांग
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Hanuman Janmotsav Shimla : जाखू मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 40 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    Hanuman Janmotsav Shimla : जाखू मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा। करीब 40 हजार श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamApril 3, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    Hanuman Janmotsav Shimla : जाखू मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के करीब चार बजे से ही श्रद्धालु श्रीराम भक्त हनुमान के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचने लगे और दोपहर तक यहां हजारों की संख्या में भक्त एकत्र हो गए। अनुमान के अनुसार इस पावन अवसर पर 35 से 40 हजार श्रद्धालुओं ने जाखू पहुंचकर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया।

    शिमला के जाखू मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर दर्शन के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु।

    मंदिर में सुबह सबसे पहले विधि-विधान के साथ हनुमान जी की पूजा-अर्चना और आरती की गई। इसके बाद सुबह सात बजे बजरंगबली को करीब डेढ़ क्विंटल आटे से तैयार विशेष रोट का भोग अर्पित किया गया, जो इस पर्व की प्रमुख धार्मिक परंपराओं में शामिल है। पूरे मंदिर परिसर में सुबह से ही धार्मिक माहौल बना रहा। भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और भजन-कीर्तन के माध्यम से अपनी श्रद्धा प्रकट की।

    भंडारे के अलावा पिज्जा, आइसक्रीम के लगे थे स्टॉल

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। भंडारे का आयोजन किया गया, जहां हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही यहां पिज्जा, आइसक्रीम और अन्य खाद्य सामग्री के स्टॉल भी लगाए गए, जिससे मेले जैसा वातावरण देखने को मिला। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीम भी तैनात रही।

    मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर भी पहुंचे जाखू

    जाखू मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर पूजा अर्चना करते मुख्यमंत्री सुक्खू।

    इस पावन अवसर पर प्रदेश के कई प्रमुख नेता भी जाखू मंदिर पहुंचे। सुखविंद्र सिंह सुक्खू और जयराम ठाकुर ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी अपनी धर्मपत्नी के साथ मंदिर पहुंचे और बजरंगबली का आशीर्वाद लिया।


    जानिए जाखू मंदिर के बारे में 

    जाखू मंदिर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है। यह मंदिर भगवान हनुमान को समर्पित है और आस्था, इतिहास तथा प्राकृतिक सुंदरता का अनोखा संगम प्रस्तुत करता है। जाखू मंदिर का इतिहास रामायण काल से जुड़ा माना जाता है। मान्यता के अनुसार जब भगवान हनुमान लक्ष्मण के लिए संजीवनी बूटी लेने हिमालय की ओर जा रहे थे, तब वे इस पहाड़ी पर कुछ समय के लिए रुके थे। यहां उनकी मुलाकात ऋषि यक्ष से हुई थी। हनुमान ने वापस लौटकर मिलने का वादा किया लेकिन रास्ते में कालनेमि नामक राक्षस के कारण उन्हें देरी हो गई। बाद में लौटकर हनुमान ने ऋषि यक्ष को दर्शन दिए कहा जाता है कि इसी स्थान पर हनुमान के चरणों के निशान पड़े और बाद में यहां उनकी स्वयंभू (प्रकट) मूर्ति स्थापित हुई।

    🏔️ भौगोलिक स्थिति और विशेषता

    जाखू मंदिर शिमला की सबसे ऊंची पहाड़ी जाखू हिल (लगभग 8,000 फीट) पर स्थित है। यहां से पूरे शहर का बेहद सुंदर नज़ारा दिखाई देता है। मंदिर तक पहुंचने के लिए पैदल ट्रैक, सड़क और रोपवे की सुविधा उपलब्ध है। आसपास घने देवदार के जंगल हैं। यहां बंदरों की संख्या काफी अधिक है, इसलिए सावधानी रखना जरूरी है। मंदिर परिसर में भगवान हनुमान की लगभग 108 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा स्थापित है, जो दूर-दूर से दिखाई देती है। यह प्रतिमा शिमला की पहचान बन चुकी है और देश की ऊंची हनुमान मूर्तियों में गिनी जाती है।

    #Bajrangbali #Bhakti #Devotional #FestivalVibes #HanumanJanmotsav #HanumanJayanti #HanumanJi #HinduFestival #IndianCulture #JaiHanuman #JaiShriRam #LordHanuman #RamBhaktHanuman #ReligiousCelebration #SpiritualIndia
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla : 126 यूनिट से ज्यादा खपत पर हिमाचल में बिजली सब्सिडी बंद, बढ़ेगा बिल, जानें नई दरें

    April 2, 2026

    HP Panchayat Election 2026 : नए आरक्षण नियम लागू, महिलाओं को 50% सीटें, 2011 जनगणना से तय होगा रोस्टर

    April 1, 2026

    Himachal Nagar Nikay Elections : 22 नए शहरी निकायों में चुनाव टले, सरकार ने परिसीमन और आरक्षण प्रक्रिया रोकी

    March 31, 2026

    Shimla: आपदा न्यूनीकरण के तहत 20.70 करोड़ के 4 प्रस्तावों पर मंथन, उपायुक्त ने दिए सुधार के निर्देश

    March 30, 2026

    Kotkhai: कोटखाई में 5.36 करोड़ से बन रहे बीडीओ कार्यालय का शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया निरीक्षण

    March 30, 2026

    Shimla: बच्चों के स्वास्थ्य से समझौता नहीं मंजूर: उपायुक्त अनुपम कश्यप, बिना लेबल खाद्य पदार्थों पर सख्ती के निर्देश

    March 30, 2026

    Shimla: 29 मार्च को सभी एसडीएम करेंगे आपदा राहत पैकेज लाभार्थियों के घरों का निरीक्षण, उपायुक्त अनुपम कश्यप

    March 28, 2026

    HPU: एचपीयू में SFI का धरना-प्रदर्शन, मूलभूत सुविधाओं और भर्तियों को लेकर उठाई आवाज

    March 28, 2026

    Himachal: प्री-प्राइमरी स्कूल/डे-केयर के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, बिना पंजीकरण नहीं चलेंगे केंद्र

    March 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 2 5 5 3
    Users Today : 18
    Total Users : 102553
    Total views : 207183
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.