Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली बीएड व एमएड कॉलेज नोगली में शहीदी दिवस मनाया गया
    • Himachal Cabinet Meeting : पंचायती राज में बड़ा बदलाव, नशे की तस्करी में शामिल लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे
    • Rampur Bushahr: ग्राम नरैण में FMD-जागरूकता एवं पशु स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन
    • Shimla: बसंतपुर में बिहार के युवक का शव बरामद, साथियों पर हत्या का आरोप
    • Shimla: नशे के कारोबार से अर्जित संपत्तियों की होगी जांच, “ड्रग फ्री हिमाचल” ऐप से जागरूक होंगे छात्र
    • Dharamshala : महिला पर जानलेवा हमले के दोषी को 10 साल की सजा, ₹44 हजार जुर्माना
    • दैनिक राशिफल 23 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Mandi : सुंदरनगर का सात दिवसीय नलवाड़ एवं किसान मेला शुरू, तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Himachal : 16 कॉलेज अब नहीं होंगे बंद, सरकार शुरू करेगी प्रोफेशनल-रोजगार आधारित कोर्स

    हिमाचल में कम विद्यार्थियों वाले 16 कॉलेज अब नहीं होंगे बंद, इनमें बीएड, बीबीए, बीसीए, पर्यटन, फार्मा, जैसे कोर्स शुरू किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamNovember 5, 20251 Comment
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    रोहित ठाकुर, शिक्षा मंत्री

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला 

    हिमाचल प्रदेश सरकार ने कम विद्यार्थियों वाले 16 कॉलेजों को अब बंद न करने का फैसला लिया है। विद्यार्थियों के हित में लिए गए इस निर्णय के तहत अब इन कॉलेजों में प्रोफेशनल और रोजगार आधारित कोर्स शुरू किए जाएंगे। सरकार का मानना है कि इससे छात्रों की संख्या बढ़ेगी और कॉलेजों को बंद करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इन कॉलेजों में कुकुमसेरी, टिक्कर, शिवनगर, चिंतपूर्णी, भलेई, कुपवी, रोनहाट, हरिपुर गुलेर, रामशहर, कोटली, पझोता, ननखड़ी, सुग भटोली, थाच, संधोल और जयनगर शामिल हैं। इन सभी कॉलेजों में छात्रों की संख्या 100 से कम है। फरवरी में शिक्षा विभाग ने इन्हें नजदीकी बड़े कॉलेजों में मर्ज करने का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन अब सरकार ने इस योजना को रोक दिया है।

    प्रोफेशनल और रोजगार आधारित कोर्स शुरू होंगे

    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि इन कॉलेजों को आत्मनिर्भर और उपयोगी बनाने के लिए नए कोर्स शुरू किए जाएंगे। इनमें चार वर्षीय बीएड, बीबीए, बीसीए, पर्यटन प्रबंधन, फार्मा, एग्रीकल्चर साइंस, आईटी और हेल्थ सेक्टर से जुड़े कोर्स शामिल किए जा सकते हैं। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करें ताकि 2026 के अकादमिक सत्र से नए कोर्स शुरू किए जा सकें। प्रस्ताव को राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए भी भेजा जाएगा।

    ग्रामीण कॉलेजों को मिलेगी नई पहचान

    बैठक में यह भी कहा गया कि पहाड़ी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित छोटे कॉलेज स्थानीय युवाओं, खासकर लड़कियों की उच्च शिक्षा का प्रमुख माध्यम हैं। इन्हें मर्ज करने से छात्रों को शिक्षा से वंचित होना पड़ सकता था। इसलिए, अब कॉलेजों में स्थानीय मांग के अनुरूप नए कोर्स शुरू किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए शिक्षक भर्ती, इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास और डिजिटल शिक्षण साधनों को बढ़ाने के कदम उठाए जाएंगे। बैठक के दौरान स्कूल प्रिंसिपलों की पदोन्नति के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्मिक विभाग से समन्वय कर जल्द पदोन्नति सूची तैयार की जाए।

    #ARBtimes #EducationReform #HigherEducation #HimachalColleges #HimachalNews #ProfessionalCourses #RohitThakur
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: सर्वपल्ली बीएड व एमएड कॉलेज नोगली में शहीदी दिवस मनाया गया

    March 23, 2026

    Rampur Bushahr: अंतर विश्वविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता में रामपुर के छात्रों ने जीता रजत पदक, हुआ भव्य स्वागत

    March 18, 2026

    Rampur Bushahr: पीजी कॉलेज रामपुर में The Outsider पर गहन विमर्श, छात्रों ने समझा अस्तित्ववाद का दर्शन

    March 18, 2026

    Shimla: हिमाचल में कॉलेजों की इंटरनल रैंकिंग जारी, हमीरपुर नंबर-1, संजौली दूसरे स्थान पर

    March 18, 2026

    Rampur Bushahr: ननखड़ी स्कूल को Central Board of Secondary Education से संबद्ध करने की अधिसूचना जारी, क्षेत्र में खुशी की लहर

    March 16, 2026

    Rampur Bushahr: अभिषेक बने बेस्ट एथलीट, राजकीय महाविद्यालय रामपुर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आयोजन

    March 15, 2026

    Dharamshala : CU Convocation में 509 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 28 मेधावियों को गोल्ड मेडल

    March 15, 2026

    Mandi : द्रंग कॉलेज में राजनीति शास्त्र और इतिहास में शुरू होगी पीजी, द्रंग के छात्रों को मिलेगी बड़ी सुविधा

    March 12, 2026

    Shimla : एचपीयू ने जारी की यूजी-पीजी परीक्षाओं की डेटशीट, 28 मार्च से शुरू होंगी वार्षिक परीक्षाएं

    March 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 0 8 7
    Users Today : 118
    Total Users : 101087
    Total views : 204780
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.