Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Himachal : पांच साल के लिए भर्ती होंगे अंग्रेजी-गणित के 800 शिक्षक, 30 हजार मिलेगा मानदेय

    हिमाचल सरकार सीबीएसई व राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों में अंग्रेजी-गणित के 800 शिक्षक 5 साल के लिए भर्ती करेगी। शिक्षकों को 30 हजार रुपये मासिक मानदेय मिलेगा।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJanuary 21, 20261 Comment
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

    हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के सीबीएसई संबद्ध, राजीव गांधी डे-बोर्डिंग तथा अन्य सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी और गणित विषय के शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए नई भर्ती नीति को मंजूरी दे दी है। इसके तहत प्रदेश भर में पांच वर्षों की अवधि में लगभग 800 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इन शिक्षकों को 30,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा, जो प्रत्येक शैक्षणिक सत्र में 10 माह के लिए देय होगा। शिक्षा विभाग के अनुसार, कक्षा पहली से बारहवीं तक अंग्रेजी को अनिवार्य विषय बनाने के बाद शिक्षकों की आवश्यकता बढ़ गई है। अब तक पीटीए, एसएमसी और अन्य अस्थायी व्यवस्थाओं के माध्यम से नियुक्तियां की जाती थीं, जिससे गुणवत्ता और पारदर्शिता प्रभावित हो रही थी। नई नीति के अंतर्गत संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 के अनुरूप मेरिट आधारित भर्ती की जाएगी। चयन प्रक्रिया राज्य चयन आयोग, हमीरपुर या सरकार द्वारा अधिसूचित किसी अन्य एजेंसी के माध्यम से पूरी की जाएगी। नियुक्त शिक्षक किसी भी नियमित कैडर में शामिल नहीं होंगे। इन पर सीसीएस, पेंशन या नियमित सेवा नियम लागू नहीं होंगे। नियुक्ति अवधि पांच वर्षों के लिए तय की गई है।

    शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

    • अंग्रेजी शिक्षक: एमए अंग्रेजी, बीएड और स्नातक स्तर पर अंग्रेजी विषय

    • गणित शिक्षक: एमए/एमएससी गणित के साथ बीएड

    • आयु सीमा: 25 से 45 वर्ष

    • एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग को नियमानुसार आयु व अंकों में छूट

    मानदेय के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं

    योजना के तहत शिक्षकों को:

    • 12 आकस्मिक अवकाश

    • आधिकारिक कार्यों के लिए टीए-डीए

    • हिमकेयर और आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ

    आवश्यकता पड़ने पर शिक्षकों को अतिरिक्त कक्षाएं लेनी होंगी और विकल्प शिक्षक के रूप में भी तैनात किया जा सकेगा।

    सीबीएसई स्कूलों में अन्य शिक्षकों की भी नियुक्ति

    सरकार प्रत्येक सीबीएसई स्कूल में एनटीटी, विशेष शिक्षक, वेलनेस और वोकेशनल टीचर की भी नियुक्ति करेगी। सभी कक्षाओं में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई अनिवार्य होगी। सरकार का उद्देश्य रटंत प्रणाली से हटकर कौशल आधारित और व्यावहारिक शिक्षा को बढ़ावा देना

    #ARBtimes #CBSESchools #EducationNews #HimachalGovernment #EducationPolicy #HimachalNews #himachalpradesh #hpnews #शिक्षक_भर्ती #हिमाचल_समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: अंतर विश्वविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता में रामपुर के छात्रों ने जीता रजत पदक, हुआ भव्य स्वागत

    March 18, 2026

    Rampur Bushahr: पीजी कॉलेज रामपुर में The Outsider पर गहन विमर्श, छात्रों ने समझा अस्तित्ववाद का दर्शन

    March 18, 2026

    Shimla: हिमाचल में कॉलेजों की इंटरनल रैंकिंग जारी, हमीरपुर नंबर-1, संजौली दूसरे स्थान पर

    March 18, 2026

    Rampur Bushahr: ननखड़ी स्कूल को Central Board of Secondary Education से संबद्ध करने की अधिसूचना जारी, क्षेत्र में खुशी की लहर

    March 16, 2026

    Rampur Bushahr: अभिषेक बने बेस्ट एथलीट, राजकीय महाविद्यालय रामपुर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आयोजन

    March 15, 2026

    Dharamshala : CU Convocation में 509 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 28 मेधावियों को गोल्ड मेडल

    March 15, 2026

    Mandi : द्रंग कॉलेज में राजनीति शास्त्र और इतिहास में शुरू होगी पीजी, द्रंग के छात्रों को मिलेगी बड़ी सुविधा

    March 12, 2026

    Shimla : एचपीयू ने जारी की यूजी-पीजी परीक्षाओं की डेटशीट, 28 मार्च से शुरू होंगी वार्षिक परीक्षाएं

    March 12, 2026

    Shimla : कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र से यूजी में सेमेस्टर सिस्टम लागू, एनईपी-2020 के अनुरूप बदलाव

    March 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful Links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    ⭐ © 2025 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.