Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

Kinnaur: किन्नौर में न्यायाधीश रणजीत सिंह ने दिया नशामुक्त समाज और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 1, 2025Updated:November 9, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
जिला मुख्यालय किन्नौर में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करते न्यायधीश रणजीत सिंह

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर

जन-जागृति, जन कल्याण और न्याय तक जन-जन की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज जनजातीय जिला किन्नौर के मिनी स्टेडियम रिकांगपिओ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायाधीश एवं सदस्य सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण रणजीत सिंह ने की।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में यह शिविर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता, युवाओं को नशामुक्त समाज की दिशा में जागरूक करने, पर्यावरण संरक्षण के महत्व, आपदा पीड़ित पुनर्वास और सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देने हेतु आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि निःशुल्क कानूनी सहायता नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है। समाज के हर वर्ग को इसके प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आग्रह करते हुए कहा कि “देश का भविष्य तभी सुरक्षित रहेगा जब युवा वर्ग स्वस्थ और जागरूक रहेगा।” उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर बल देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जुलाई से अब तक 11,000 से अधिक पौधे रोपित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण स्वच्छ रखने में योगदान देना चाहिए।

 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किन्नौर के सचिव जितेंद्र कुमार सैनी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और युवाओं से नशे से दूर रहने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति टोल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क कर निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकता है। सहायक आयुक्त एवं उपायुक्त किन्नौर डॉ. ओम प्रकाश यादव ने मुख्य अतिथि को किन्नौरी टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। 
इस अवसर पर अधिवक्ता प्रेम लता, विवेक कुमार कोचर, हेड कांस्टेबल शुभकांता, चंद्रपाल नेगी और अधिवक्ता दीपक नेगी ने भी विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक और संगीत प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर जिला महिला कल्याण परिषद अध्यक्षा रत्न मंजली, उप निदेशक उच्च शिक्षा कुलदीप डोगरा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

#DrugFreeIndia #EnvironmentProtection #FreeLegalAid #himachalpradesh #HPStateLegalServicesAuthority #KinnaurNews #LegalAwareness #LegalLiteracyCamp #PublicAwareness #RoadSafety
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleRampur Bushahr: नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने रचा इतिहास : 566.418 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन
Next Article Rampur Bushahr: रामपुर में शुरू हुई अश्व प्रदर्शनी, पहले दिन 65 चामुर्थी अश्व हुए पंजीकृत
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन, सरकार का बड़ा फैसला

June 11, 2026

Shimla: राज्यपाल से मिले जगत सिंह नेगी, नौतोड़ वन भूमि स्वीकृति का उठाया मुद्दा

June 2, 2026

पंचायत चुनाव में बड़ी लापरवाही: पच्छाद में प्रधान-उपप्रधान के बॉक्स बदले, मनाली में कर्मचारी को नोटिस

May 27, 2026

कर्नाटक के स्मार्ट सिटी मॉडल को हिमाचल में अपनाएगी सरकार: बेंगलुरु दौरे पर बोले विक्रमादित्य सिंह

May 22, 2026

Shimla: श्री श्री रविशंकर ने की हिमाचल सरकार के प्राकृतिक खेती अभियान की सराहना

May 20, 2026

Rampur Bushahr: हिमाचल में 500 वन रक्षक पद खत्म करने का विरोध, ₹16,000 मानदेय में भरण पोषण मुश्किल

April 29, 2026

Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

April 25, 2026

Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

April 21, 2026

Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

April 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 7 9 6
Users Today : 73
Total Users : 111796
Total views : 223190
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.