Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दैनिक राशिफल 24 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: रोहड़ू मेले के समापन पर विक्रमादित्य सिंह का बड़ा संदेश, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार
    • Rampur Bushahr: रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9.31 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
    • Rampur Bushahr: खनेरी नर्सिंग संस्थान में कुप्रबंधन और छात्राओं के शोषण का आरोप, कौल सिंह नेगी ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग
    • Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में आरकेएस दवा दुकान खोलने पर केमिस्ट एसोसिएशन का विरोध
    • Rampur Bushahr: रामपुर कॉलेज और कोटला ज्यूरी इंजीनियरिंग कॉलेज के बीच एमओयू, छात्रों को मिलेंगे नए अवसर
    • Rampur Bushahr: दत्तनगर मिल्क प्लांट के बाहर दुग्ध उत्पादकों का प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
    • Shimla BJP Mahila Morcha Rally: चौड़ा मैदान में उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस पर तीखा हमला
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Rampur Bushahr: रामपुर में एससी व एसटी (PoA) अधिनियम की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamDecember 5, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    उपमंडल स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    उपमंडलाधिकारी रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 एवं नियम 1995 के अंतर्गत गठित उपमंडल स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विरुद्ध दर्ज मामलों की मौजूदा स्थिति, उनकी प्रगति तथा लंबित मामलों के समयबद्ध निपटारे को लेकर गहन समीक्षा की गई।

    बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि रामपुर उपमंडल में इस अधिनियम के तहत अब तक कुल 05 मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें से 4 मामले तहसील रामपुर और 1 मामला तहसील ननखड़ी में पंजीकृत हुआ है। इनमें से 3 मामलों का निपटारा किया जा चुका है, जबकि 2 मामले वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन हैं। पीड़ितों के समर्थन एवं पुनर्वास के तहत बताया गया कि अब तक पात्र व्यक्तियों को आर्थिक राहत एवं पुनर्वास सहायता के रूप में कुल 3 लाख रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है।

    उपमंडलाधिकारी (नागरिक) हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि अधिनियम के अंतर्गत उपलब्ध सभी कानूनी सहायता, पुनर्वास सहयोग एवं वित्तीय लाभ पीड़ितों तक समय पर पहुंचाए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई एवं बेहतर विभागीय समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए तथा अधिनियम के प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

     अधिनियम का संक्षिप्त परिचय

    एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम, 1989 अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदायों को अत्याचार, उत्पीड़न एवं भेदभाव से संरक्षण प्रदान करने वाला एक विशेष कानून है। इसके अंतर्गत त्वरित जांच, विशेष न्यायालयों में सुनवाई, कठोर दंड का प्रावधान, पीड़ितों को राहत, पुनर्वास एवं कानूनी सहायता तथा प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित की जाती है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभिन्न स्तरों पर सतर्कता एवं निगरानी समितियों का गठन किया गया है।

    अपने संबोधन में उपमंडलाधिकारी (नागरिक) ने कहा कि “एससी/एसटी (PoA) अधिनियम सामाजिक न्याय एवं समानता का एक प्रभावशाली माध्यम है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशासनिक तत्परता, संवेदनशीलता और सामुदायिक सहयोग अनिवार्य है।”

    इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी राजेन्द्र नेगी, तहसीलदार ननखड़ी अनमोल शर्मा, नायब तहसीलदार रामपुर सुरेश नेगी, डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी एल.एम. शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, समिति के सदस्य एवं आमंत्रित प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं उपमंडलीय पुलिस अधिकारी नरेश शर्मा एवं खण्ड विकास अधिकारी ननखड़ी कार्तिक डोगरा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

    #AdministrativeMeeting #AtrocityAct1989 #HimachalNews #LawAndJustice #PoAAct #RampurHimachal #RamPurNews #SCSTAct #SCSTRights #SocialJustice
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

    April 21, 2026

    Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

    April 17, 2026

    HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

    April 1, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये विधवा-अनाथ सेस, विधानसभा में विधेयक पारित

    March 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 5 2 1 5
    Users Today : 13
    Total Users : 105215
    Total views : 211692
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.