एआरबी टाइम्स ब्यूरो
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPSSC) हमीरपुर ने टीजीटी भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 15 सितंबर रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह निर्णय चंबा, मंडी और कुल्लू जिलों के युवाओं की मांग और इन क्षेत्रों में हालिया भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
🔹 कुल 937 पदों पर होगी भर्ती:
टीजीटी आर्ट्स – 437 पद
टीजीटी नॉन मेडिकल – 343 पद
टीजीटी मेडिकल – 169 पद
अब तक आयोग को 70,902 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हो चुके हैं:
टीजीटी आर्ट्स: 42,766
टीजीटी नॉन मेडिकल: 15,508
टीजीटी मेडिकल: 12,628
🔹 पहले अंतिम तिथि क्या थी?
पहले आवेदन की अंतिम तिथि 17 जुलाई थी, जिसे बढ़ाकर पहले 31 अगस्त और अब 15 सितंबर कर दिया गया है। यह चौथी बार है जब आवेदन तिथि बढ़ाई गई है, ताकि कोई भी पात्र उम्मीदवार आवेदन से वंचित न रह जाए।
📢 महत्वपूर्ण निर्देश:
आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
इच्छुक उम्मीदवार राज्य चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
जो अभ्यर्थी अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
