Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दैनिक राशिफल 22 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Himachal Budget 2026-27: गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मदद, ₹54,298 करोड़ का बजट पेश
    • Rampur Bushahr: देवठी में धूमधाम से मनाई जाएगी डॉ. बीआर अम्बेडकर जयंती, सिटी पॉइंट बना आयोजन स्थल
    • Himachal Economic Survey : राज्य में ₹25,430 बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, अब ₹2.83 लाख ; राष्ट्रीय औसत से ₹64,051 ज्यादा
    • दैनिक राशिफल 21 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली बीएड व एमएड संस्थान नोगली में विश्व जल दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित
    • Rampur Bushahr: रामपुर में क्रेच वर्कर और क्रेच हेल्पर पदों के लिए महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित
    • Rampur Bushahr: रामपुर में पैदल चलना हुआ खतरनाक: बढ़ते यातायात के बीच 3 ओवरहेड ब्रिज बनाने की तैयारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Kinnuar: व्यवस्था परिवर्तन के दावे फेल: एचपीएमसी रामपुर में खाद और टीएसओ का गंभीर संकट, बागवान परेशान – कौल सिंह नेगी

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJanuary 21, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    पूर्व भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी रामपुर में पत्रकारवार्ता करते हुए

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    प्रदेश सरकार व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर सत्ता में आई थी, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आ रही है। एचपीएमसी रामपुर में खाद और टीएसओ की भारी किल्लत ने सेब उत्पादक बागवानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पूर्व भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी ने रामपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सरकार और एचपीएमसी प्रबंधन पर तीखा हमला बोला।

    उन्होंने कहा कि एचपीएमसी रामपुर में खाद और टीएसओ की अनुपलब्धता के कारण बागवानों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सेब उत्पादकों का कहना है कि समय पर आवश्यक कृषि सामग्री न मिलने से उनकी बागवानी गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। हालात यह हैं कि टीएसओ लेने के लिए एचपीएमसी रामपुर कार्यालय पहुंचने वाले बागवानों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

    उन्होंने बताया कि एचपीएमसी रामपुर द्वारा बागवानों से सवा दो लाख से अधिक सेब की बोरियां खरीदी गईं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब सात करोड़ रुपये है। इसके बावजूद बीते वर्ष की लगभग 50 लाख रुपये की देनदारियां अभी तक बकाया हैं। वहीं, रामपुर से जिला कुल्लू के निरमंड खंड को भी आपूर्ति किए जाने से स्थानीय बागवानों के लिए खाद और टीएसओ की उपलब्धता और कम हो गई है।

    रामपुर क्षेत्र में टीएसओ की वार्षिक खपत लगभग एक लाख लीटर है, जबकि अब तक केवल तीन हजार लीटर टीएसओ ही उपलब्ध हो पाया है। इसके अलावा खाद के टेंडर भी अभी तक नहीं हो सके हैं, जिससे समस्या और अधिक गंभीर हो गई है। बागवानों का कहना है कि जनवरी और फरवरी के शुरुआती दिनों में टीएसओ और खाद का प्रयोग किया जाता है, लेकिन समय पर आपूर्ति न होने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

    कौल सिंह नेगी ने कहा कि पहले दिसंबर माह तक खाद और टीएसओ उपलब्ध करवा दिए जाते थे, ताकि बागवान समय पर इनका उपयोग कर सकें। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि बीते वर्ष भारी ओलावृष्टि और प्राकृतिक आपदा के चलते बागवानों को भारी नुकसान हुआ था और अधिकतर सेब एचपीएमसी के माध्यम से भेजे गए थे। इस पर बागवानों को कई सालों तक भुगतान नहीं किया जाता है। जबकि इस एवज में बागवानी से जुड़े जरूरी उपकरण उपलब्ध करवाए जाते हैं, वे भी नहीं मिल रहा है।

    उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द इस समस्या का समाधान नहीं किया तो भाजपा रामपुर में आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।

    #AppleOrcharding #BaghwanPareshan #HPMCRampur #KaulSinghNegi #KhadKillat #RamPurNews #TSOCrisis #VyavasthaParivartan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla : हिमाचल को ‘नो रिटर्न’ की स्थिति में पहुंचा रही कांग्रेस सरकार : डॉ. बिंदल

    March 20, 2026

    Rampur Bushahr: कौल सिंह नेगी ने कांग्रेस सरकार की 20 लीटर दूध खरीद नीति को पशुपालक विरोधी बताया

    March 18, 2026

    Shimla: भाजपा की रणनीति तैयार, हर बूथ तक पहुंचेंगी केंद्र सरकार की योजनाएं

    March 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 0 8 0 7
    Users Today : 38
    Total Users : 100807
    Total views : 204253
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.