HPU Result 2025 : बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित, सोलन की रमणीक ने 8.99 CGPA के साथ किया टॉप

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) ने बीए अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम 2025 घोषित कर दिया है। डिग्री कॉलेज सोलन की छात्रा रमणीक अटल ने 8.99 CGPA के साथ टॉप कर मेरिट में पहला स्थान हासिल किया है। स्वामी विवेकानंद डिग्री कॉलेज घुमारवीं के धीरज मुकान ने 8.94 CGPA के साथ दूसरा स्थान और जीबी पंत पीजी कॉलेज रामपुर की दीक्षा डोगरा ने 8.92 CGPA लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। छात्र अपना परिणाम हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट hpuniv.ac.in पर जाकर आईडी लॉगइन के माध्यम से देख सकते हैं।

📊 BA Final Year Result 2025 Highlights:

  • कुल छात्र: 10,869

  • उत्तीर्ण छात्र: 9,353

  • पास प्रतिशत: 96.5%

  • मेरिट लिस्ट में छात्राएं हावी: टॉप 12 में से 10 स्थानों पर बेटियां


🥇 BA Final Year Top 10 Merit List 2025 (CGPA के अनुसार):

  1. रमणीक अटल (सोलन) – 8.99

  2. धीरज मुकान (घुमारवीं) – 8.94

  3. दीक्षा डोगरा (रामपुर) – 8.92

  4. प्रिया देवी (अंब ऊना) – 8.91

  5. मीनाक्षी (घुमारवीं) – 8.81

  6. तपस्या (नाहन) और प्रिया (दौलतपुर चौक) – 8.80

  7. साक्षी (झंडुता) – 8.79

  8. महक (धर्मपुर) – 8.77

  9. रिया शर्मा (सेंट बीड्स शिमला) – 8.74

  10. रणजीत सिंह (हमीरपुर) – 8.73

📈 HPU ने रिकॉर्ड समय पर घोषित किए परिणाम 

HPU ने इस वर्ष रिकॉर्ड समय में तीनों मुख्य यूजी परीक्षाओं बीए, बीएससी और बीकॉम के अंतिम वर्ष के परिणाम जून में ही घोषित कर दिए हैं। जबकि पिछले साल यह परिणाम 14 जुलाई को जारी हुए थे, इस बार विश्वविद्यालय ने एक महीने पहले ही परिणाम घोषित कर छात्रों को बड़ी राहत दी है। विवि के मुताबिक, इस बार ऑन-स्क्रीन मूल्यांकन प्रणाली अपनाई गई, जिसमें कॉलेज शिक्षकों और विश्वविद्यालय कर्मियों ने अवकाश के दौरान भी मेहनत कर परिणाम तैयार किए। इससे हजारों छात्रों को पीजी में प्रवेश और काउंसलिंग प्रक्रिया में लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *