Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla: बसंतपुर में बिहार के युवक का शव बरामद, साथियों पर हत्या का आरोप
    • Shimla: नशे के कारोबार से अर्जित संपत्तियों की होगी जांच, “ड्रग फ्री हिमाचल” ऐप से जागरूक होंगे छात्र
    • Dharamshala : महिला पर जानलेवा हमले के दोषी को 10 साल की सजा, ₹44 हजार जुर्माना
    • दैनिक राशिफल 23 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Mandi : सुंदरनगर का सात दिवसीय नलवाड़ एवं किसान मेला शुरू, तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ
    • State Level Nalwari Fair : बिलासपुर में वॉल पेंटिंग में दिखा हुनर, जलमग्न भंजवाणी पुल की प्रतिकृति ने खींचा ध्यान
    • Himachal Budget 2026: Group-B कर्मचारियों के वेतन डिफर पर विरोध, DA पर भी उठे सवाल
    • Himachal Budget 2026-27: जयराम ठाकुर बोले, बजट नीरस और जनता विरोधी, कांग्रेस भी नाराज
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Rampur Bushahr: रामपुर के हुक्म सिंह को बड़ी ज़िम्मेदारी, उप प्रधान पद पर ऐतिहासिक जीत

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJanuary 25, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    हुक्म सिंह(हुक्की) नवनियुक्त उप प्रधान प्रदेश सचिवायल

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के हाल ही में संपन्न हुए चुनावों में रामपुर के सराहन क्षेत्र के गांव रंगोरी से संबंध रखने वाले हुक्म सिंह (हुक्की) ने उप प्रधान पद पर रिकॉर्ड मतों से विजय हासिल की है। उनकी इस शानदार जीत से पूरे रामपुर क्षेत्र में खुशी की लहर है और क्षेत्रवासियों द्वारा इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया जा रहा है।

    सरकारी व गैर-सरकारी संगठनों ने दी बधाई

    हुक्म सिंह की जीत पर रामपुर क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संगठनों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। लोगों का कहना है कि सचिवालय जैसे महत्वपूर्ण मंच पर हुक्म सिंह की जीत ने रामपुर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व पूरे प्रदेश में मजबूत किया है, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

    सामान्य परिवार से संघर्ष की सफलता तक का सफर

    हुक्म सिंह (हुक्की) मूल रूप से गांव रंगोरी, रामपुर से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता किसान हैं और माता गृहणी। सामान्य परिवार से आने के कारण उन्हें अपने जीवन में कई संघर्षों का सामना करना पड़ा, लेकिन कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य को पाने में कोई कमी नहीं छोड़ी और निरंतर आगे बढ़ते रहे।

    भाई से मिली प्रेरणा, सेवा को बनाया लक्ष्य

    उनके बड़े भाई नरेंद्र सैनी कॉलेज कैडर में राजनीतिक विज्ञान के प्रोफेसर हैं और वर्तमान में रिकॉंगपिओ महाविद्यालय में सेवाएं दे रहे हैं। हुक्म सिंह अपने छात्र जीवन से ही अपने भाई को प्रेरणास्रोत मानते हैं। उनका कहना है कि राजनीति और संगठन में सेवा एवं समर्पण की भावना उन्होंने अपने भाई से सीखी है, जिसे वे अपने जीवन का सौभाग्य मानते हैं।

    छात्र राजनीति से संगठन तक मजबूत पहचान

    हुक्म सिंह ने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत छात्र जीवन से की। संजौली कॉलेज में अध्ययन के दौरान उन्होंने विभिन्न छात्र पदों पर कार्य किया और विश्वविद्यालय स्तर की छात्र राजनीति में भी अपनी सशक्त पहचान बनाई।
    उन्होंने एनएसयूआई के तहत कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर पर कई पदों पर रहते हुए छात्रों की मांगों को लेकर आंदोलनों का नेतृत्व किया और छात्र हितों की रक्षा के लिए संघर्ष किया।

    शैक्षणिक उपलब्धियां

    हुक्म सिंह ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान विषय में एमफिल की डिग्री प्राप्त की है, जो उनके वैचारिक और संगठनात्मक दृष्टिकोण को और सशक्त बनाती है।

    कर्मचारी हितों के लिए निरंतर संघर्ष

    छात्र जीवन के बाद हुक्म सिंह ने कर्मचारी संगठन में भी सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने अपने अनुभवों के आधार पर कर्मचारियों के अधिकारों और समस्याओं को प्राथमिकता दी।
    उप प्रधान बनने से पूर्व वे सचिवालय में संयुक्त सचिव के पद पर भी कार्य कर चुके हैं और कर्मचारियों की समस्याओं को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाते रहे हैं।

    उनकी यह जीत न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि रामपुर क्षेत्र के लिए भी एक नई पहचान और प्रेरणा है।

    #EmployeesOrganization #HimachalNews #himachalpradesh #HukamSinghHukki #RamPurNews #SecretariatServices #UpPradhan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal Budget 2026-27: जयराम ठाकुर बोले, बजट नीरस और जनता विरोधी, कांग्रेस भी नाराज

    March 22, 2026

    Shimla : हिमाचल को ‘नो रिटर्न’ की स्थिति में पहुंचा रही कांग्रेस सरकार : डॉ. बिंदल

    March 20, 2026

    Rampur Bushahr: कौल सिंह नेगी ने कांग्रेस सरकार की 20 लीटर दूध खरीद नीति को पशुपालक विरोधी बताया

    March 18, 2026

    Shimla: भाजपा की रणनीति तैयार, हर बूथ तक पहुंचेंगी केंद्र सरकार की योजनाएं

    March 18, 2026

    Shimla: सुक्खू सरकार की 3 साल की बजट घोषणाएं अधूरी, पैसा कहां गया: जयराम ठाकुर का सवाल

    March 16, 2026

    Rampur Bushahr: दत्तनगर में दूध उत्पादकों का चक्का जाम: भुगतान में देरी और मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन

    March 16, 2026

    Shimla : विजिलेंस को RTI से बाहर करने पर सियासत गरम, विपक्ष ने जताया विरोध

    March 16, 2026

    झाकड़ी में एसजेवीएन कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन का आठवां सम्मेलन, 49 सदस्यीय कमेटी का गठन

    March 8, 2026

    AI Impact Summit 2026 विवाद : मुख्यमंत्री कार्यालय की भूमिका की हो निष्पक्ष जांच : रणधीर

    February 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 0 5 5
    Users Today : 86
    Total Users : 101055
    Total views : 204696
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.