एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
मिनर्वा स्टडी सेंटर द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित इंक्वेस्ट टैलेंट सर्च इनिक्विस्ट स्कॉलरशिप टेस्ट में स्प्रिंग डेल स्कूल खनेरी के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल किए। स्कूल के 10 प्रतिभाशाली छात्रों ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पंचम स्थान प्राप्त कर स्कूल तथा क्षेत्र का मान बढ़ाया।
जिला स्तर पर
-
प्रथम स्थान – आर्यन धरैक
-
द्वितीय स्थान – पारुल
-
तृतीय स्थान – संयोग, भोमिक
-
चतुर्थ स्थान – खुशी मेहता, शशि भूषण, आरुषि
-
पंचम स्थान – वंशिका, वरुण बेषटू, छेयरिंग
इन छात्रों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) हमीरपुर में आयोजित भव्य शिखर सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
इनिक्विस्ट टैलेंट सर्च एग्जाम छात्रों की शैक्षणिक योग्यता को परखने और उन्हें भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। इस परीक्षा में सफलता न केवल छात्रों की मेहनत को दर्शाती है, बल्कि उन्हें स्कॉलरशिप और अन्य अवसर भी प्रदान करती है। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों की मेहनत का परिणाम है।
