एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
पीजी कॉलेज रामपुर गणित संघ की नई कार्यकारिणी का गठन गणित विभाग के विभागाध्यक्ष जीवन मसोई की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में स्नातक (UG) एवं स्नातकोत्तर (PG) के सभी छात्र-छात्राओं के साथ-साथ प्राध्यापिका अनुराधा नेगी तथा प्राध्यापक अनिल कश्यप भी उपस्थित रहे। जिसमें एमएससी प्रथम सेमेस्टर की इशिता को अध्यक्ष तथा बीएससी तृतीय वर्ष के लक्ष्य को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया। इस बात की जानकारी बीएससी तृतीय वर्ष की छात्र अलिशा ने दी।