एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
रामपुर उपमंडल के झाकड़ी पब्लिक स्कूल में सत्र 2025-26 का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुकेश शर्मा एवं डीडी कश्यप रहे, जबकि विशेष अतिथि एनडी शर्मा, बिशन दास, रवि दत्त, मनमोहन शर्मा एवं बुध राम उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रबंधक अध्यक्ष ईश्वर सिंह जोशी, प्रधानाचार्य पूनम मेहता, शिक्षकों व अभिभावकों ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय प्रबंधक ने आगामी सत्र में ईडब्ल्यूएस एवं वंचित वर्ग के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की तथा खेलकूद में विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी।
समारोह के दौरान सत्र 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
नर्सरी में मानविक तोल्टा, प्रिधि, लव्यांश, हिमांशी, अलीना कश्यप,
एलकेजी में निवेदिता, समायरा शर्मा, सक्षम मेहता, सांवी, अनन्या खान,
यूकेजी में हिमांशु, दिव्यांशी, अर्नव पाठक, विशिका,
कक्षा पहली में रियांश, सुशांक नेगी, नायरा, चिरायु ठाकुर,
कक्षा दूसरी में आराध्या, रचिता, सूरज सिंह, नीतिका, लविश, अनुष्का,
कक्षा तीसरी में नीतिका, मृणालिनी, नक्ष शर्मा,
कक्षा चौथी में वंशिका, सांवी, वान्या मेहता,
कक्षा पांचवीं में निखिल, विहाना, एरिका, नव्या शर्मा, अनन्या, नव्या,
कक्षा छठी में ऋषिका, दक्ष, पूजा, अंकुश,
कक्षा सातवीं में गुंजन, दीक्षा, सोनाक्षी,
कक्षा आठवीं में अलशिफा, ईशान, समृद्धि, भूमिका,
कक्षा नौवीं में साक्षी, तन्वी, तनिषा, सिमरन तथा
कक्षा दसवीं में शालू, अनुष्का एवं इशिका कश्यप को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर उप प्रधानाचार्य एकता, प्रतिभा नेगी, निशा ठाकुर, मंजू शर्मा, शारदा नेगी, पवन रेखा, सुरेखा नेगी, पुष्पा चौहान, कुसुम लता, रविन्द्र सिंह, दीक्षा धीमान, बिंदु, उर्वशी भारती, अवंतिका कर्मचारी, एस.पी. ठाकुर, जगदीश, बीना एवं निशा आदि सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
