एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
भारतीय जनता पार्टी कौल सिंह नेगी और नीना शर्मा को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया। जिसे लेकर रामपुर विधानसभा के तीनों भाजपा मंडलो में खुशी की लहर है। मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा, “यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि प्रदेश नेतृत्व ने हमारे समर्पित नेताओं पर विश्वास जताया है। कौल नेगी और नीना शर्मा दोनों संगठन के मजबूत स्तंभ हैं, जिनकी कार्यशैली और निष्ठा पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।”

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय को संगठन की दूरदर्शिता और कार्यकर्ताओं में विश्वास का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इन दोनों नेताओं ने हमेशा पार्टी के मूल्यों का पालन किया है और दिन-रात संगठन के लिए कार्यरत रहे हैं।
इस पर खुशी जाहिर करते हुए ननखड़ी मंडल अध्यक्ष जिया लाल, सराहन मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह जैन , महामंत्री जगदीश मेहता, भाजपा मंडल महामंत्री राममूर्ति चौहान,राजेन्द्र ठाकुर , दिनेश कमराल,कर्म चंद ठाकुर, अमृत मेहता, राजीव राणा, राजेश्वरी शुक्ला, किरण मेहता , मोती लाल श्याम, रेनू ख़ुद,रुपेश, विजय शर्मा, ग्राम केंद्र अध्यक्ष गीता राम , बलवीर मेहता, प्रमिला, रीना, वीना, ,मैना, कोषाध्यक्ष केसरी दत्ता, उपाध्यक्ष हेमराज, जवाहर मेहता, शीशी राम, भजन दास, महेंद्र महेश, देश राज, चेतन पाकला , रिंकू रोल्टा, शिव राम, अविनाश कैथ, चांद गौतम, धर्म पाल,अनिल चौहान, कुलबीर ख़ुद, कश्मीर सिंह जैन, भूपेंद्र डैरेल, लाल चंद, शरद प्रताप शर्मा, शरद वर्मा,, के डी कश्मीरी, विजय गुप्ता,, ईश्वर मेहता, यूपींदर ख़ुद, पिंकू ख़ुद,संतोष मेहता, नेक राम शर्मा, मूल राज, गुलाब रांटा, अनु रोषटा, सत्य देव शर्मा रतन भारद्वाज,श्वेता,निशा, संतोष, जगमोहन, तीसा मेहता, अनीता कुमारी, टेक चंद, गोपाल जिष्टू, टीनू मेहता, बालक राम, कपिल जगटू, कुलवंत रंगा, सुरेश रोटला, रवि शीर्षू, पूज्य देव मानता, धर्म पाल कैथ, नंद लाल बुशहर, जिया लाल जीहां, शेर सिंह खुद, सुरजीत ठाकुर चंद्रा भूलनी, आशा, ऊषा मेहता, रवि नेगी, रोहित नेगी, स्वाति बंसल, शशि नेगी, नीतिका गुप्ता, निधि, प्रियंका, श्याम मेहता, शुभम चौधरी, कुणाल गोयल सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया।