Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Kinnaur: उपायुक्त किन्नौर ने ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamAugust 29, 2025Updated:November 15, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    किन्नौर। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज अपने कार्यालय कक्ष में ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक का उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में नेतृत्व क्षमता का विकास करना है, ताकि देश के बदलते परिदृश्य में आधुनिक सोच वाले नई पीढ़ी के जनजातीय युवा नेताओं को तैयार किया जा सके।

    बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में भौगोलिक दृष्टि से अधिक चुनौतियाँ होती हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों में विकासात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण और कार्य करने का जुनून अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि जनजातीय समाज को सशक्त बनाने के लिए धरातल पर मजबूत और जिम्मेदार नेतृत्व का होना अनिवार्य है, जिससे इन क्षेत्रों में समग्र और समावेशी विकास को बल मिल सके।

    डॉ. शर्मा ने आगे बताया कि ‘आदि कर्मयोगी’ संस्था सेवा, समर्पण, संकल्प, सामुदायिक भागीदारी और स्थानीय संसाधनों के उचित उपयोग को प्राथमिकता देती है। इससे केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सकेगी। बैठक में उपमंडलाधिकारी कल्पा अमित कल्थाईक, उपमंडलाधिकारी निचार नारायण सिंह चौहान, सहायक आयुक्त-उपायुक्त डॉ. ओम प्रकाश यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    #AdiKarmyogi #AdministrativeInitiative #CommunityParticipation #DeputyCommissioner #GoodGovernance #InclusiveDevelopment #kinnaur #LeadershipDevelopment #ModernThinking #PublicService #TribalDevelopment #TribalLeadership #YouthEmpowerment
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal Economic Survey : राज्य में ₹25,430 बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, अब ₹2.83 लाख ; राष्ट्रीय औसत से ₹64,051 ज्यादा

    March 21, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026

    Shimla Drug Case : 1 करोड़ के LSD नशे की तस्करी मामले में निलंबित STF के चारों पुलिसकर्मी गिरफ्तार

    March 20, 2026

    Shimla Drug Case : STF के 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 1 करोड़ की ड्रग तस्करी में जांच तेज

    March 19, 2026

    Kinnaur: शिपकिला से 1 जून 2026 से शुरू होगा भारत-चीन सीमा व्यापार, तैयारियां तेज

    March 19, 2026

    Himachal : रंगस-लठियानी मार्ग को NH बनाने की मांग, सांसद ने संसद में उठाया मामला

    March 18, 2026

    Shimla: हिमाचल में कॉलेजों की इंटरनल रैंकिंग जारी, हमीरपुर नंबर-1, संजौली दूसरे स्थान पर

    March 18, 2026

    Shimla : आर्थिक संकट में सरकार का बड़ा फैसला, कैबिनेट रैंक खत्म, 20% वेतन रोका

    March 17, 2026

    Shimla : हिमाचल प्रदेश पुलिस ने वाहनों में काली फिल्म पर सख्ती बढ़ाई, होंगे चालान

    March 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful Links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    ⭐ © 2025 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.