Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Himachal Drug Case : तीन माह के मासूम को घर छोड़ चिट्टा लेने पंजाब गए दंपती, वापसी में पुलिस के हत्थे चढ़े
    • दैनिक राशिफल 30 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: HPU फीस वृद्धि के खिलाफ SFI रामपुर का ऐलान-ए-जंग, उग्र आंदोलन की चेतावनी
    • Bilaspur: बिलासपुर में HPV टीकाकरण अभियान शुरू: 14-15 वर्ष की 2735 किशोरियों को लगेगा टीका
    • Kullu: जनकल्याण योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, कुल्लू में बोले अनुराग शर्मा
    • Rampur Bushahr: लालसा व डन्सा पंचायतों में नशा मुक्ति को लेकर अहम बैठक, CCTV और जागरूकता अभियान पर जोर
    • Shimla: हिमाचल यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में फीस में 10-15% और परीक्षा शुल्क 50% बढ़ा, नए सत्र से लागू
    • Shimla : हिमाचल कांग्रेस की नई राज्य कार्यकारिणी का एलान : 27 महासचिव और 12 उपाध्यक्ष नियुक्त
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    धर्म एवं संस्कृति

    Kotkhai: रिहाली मेला हमारी समृद्ध संस्कृति की पहचान : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJuly 22, 2025Updated:November 23, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    कोटखाई (शिमला)। प्रदेश शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज कोटखाई उपमंडल के देवरी खनेटी में आयोजित ऐतिहासिक रिहाली मेले में शिरकत की और माता देवी नंदन का आशीर्वाद लिया। उन्होंने मेले में उमड़े श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और आयोजकों को भव्य आयोजन के लिए बधाई दी।

    शिक्षा मंत्री ने कहा कि रिहाली मेला देवी नंदन के सम्मान में मनाया जाता है और इसकी जड़ें हजारों साल पुरानी हैं। यह मेला सात सौ खनेटी, चार पंचायतों और पांच परगनों के लोगों द्वारा मिलकर मनाया जाता है। देवता बेंद्रा और डोम देवता की उपस्थिति इस आयोजन को और भी पावन बनाती है।

    अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “हमारी समृद्ध संस्कृति पूरे विश्व में अनूठी है और मेले एवं त्योहार इसकी अभिव्यक्ति हैं।” उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी जड़ों से जुड़ें और पारंपरिक आयोजनों में भाग लें।

    विकास कार्यों का ब्योरा

    रोहित ठाकुर ने जानकारी दी कि क्षेत्र में 400 करोड़ रुपए की लागत से सड़क नेटवर्क को सशक्त किया जा रहा है। हाल ही में अलांवग-नक्सेटली-रेयोघाटी वाया कांगी नाला सड़क को 2.92 करोड़ रुपये से पास किया गया है।

    इसके अतिरिक्त, 25 लाख की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवरी खनेटी का भवन निर्माण कार्य प्रगति पर है। साथ ही 1.82 करोड़ रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी खनेटी का निर्माण भी किया जा रहा है, जिसका उन्होंने मौके पर जाकर निरीक्षण किया।

    खिलाड़ियों का सम्मान व सांस्कृतिक कार्यक्रम

    उन्होंने वॉलीबॉल टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया और माँ देवी नंदन मंदिर प्रबंधन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

    उपस्थित गणमान्य

    इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, राणा साहिब खनेटी ओंकार चंद, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक कालटा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश ठाकुर, एसडीएम कोटखाई, अधिशासी अभियंता, तहसीलदार, ग्राम प्रधान व उपप्रधान समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    #HimachalHeritage #KotkhaiNews #RohitThakurUpdates #YouthAndTradition #कोटखाई_विकास #देवी_नंदन #रिहाली_मेला #रोहित_ठाकुर #हिमाचल_संस्कृति
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Kullu: रिवाड़ी गाँव के श्रीराम मंदिर में नवरात्रों पर बहेगी राम कथा की ज्ञान गंगा

    March 22, 2026

    Mandi: पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, 2959 अभ्यर्थी ले रहे भाग

    March 22, 2026

    Rampur Bushahr : वन डे इंटर कॉलेज फैकल्टी क्रिकेट चैंपियनशिप में आनी और करसोग संयुक्त विजेता

    March 16, 2026

    ननखड़ी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल को सीबीएसई से जोड़ने की रहेगी प्राथमिकता: रोहित ठाकुर

    March 7, 2026

    बुशहर कार्निवल की पहली सांस्कृतिक संध्या में तांत्रा बॉयज का जलवा, झूम उठे दर्शक

    March 6, 2026

    Rampur Faag Mela : देव वाद्ययंत्रों की गूंज के बीच निकली देवी-देवताओं की भव्य शोभायात्रा

    March 6, 2026

    Rampur Bushahr : ऐतिहासिक फाग मेला आज से, चार दिन नाटी और वाद्ययंत्रों से गूंजेगा राज दरबार

    March 5, 2026

    जगत सिंह नेगी ने सांगला वैली के जिला स्तरीय होली उत्सव के समापन समारोह में की शिरकत

    March 3, 2026

    रामपुर के प्रमुख मेलों पर कॉफी टेबल बुक प्रकाशित होगी, एसडीएम हर्ष अमरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक

    February 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 7 1 1
    Users Today : 5
    Total Users : 101711
    Total views : 205828
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.