Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली बीएड व एमएड कॉलेज नोगली में शहीदी दिवस मनाया गया
    • Himachal Cabinet Meeting : पंचायती राज में बड़ा बदलाव, नशे की तस्करी में शामिल लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे
    • Rampur Bushahr: ग्राम नरैण में FMD-जागरूकता एवं पशु स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन
    • Shimla: बसंतपुर में बिहार के युवक का शव बरामद, साथियों पर हत्या का आरोप
    • Shimla: नशे के कारोबार से अर्जित संपत्तियों की होगी जांच, “ड्रग फ्री हिमाचल” ऐप से जागरूक होंगे छात्र
    • Dharamshala : महिला पर जानलेवा हमले के दोषी को 10 साल की सजा, ₹44 हजार जुर्माना
    • दैनिक राशिफल 23 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Mandi : सुंदरनगर का सात दिवसीय नलवाड़ एवं किसान मेला शुरू, तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    धर्म एवं संस्कृति

    Rampur Bushahr: मझगांव में लक्ष्मीनारायण झांगरू देवता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, रूपी के ग्रामीणों ने प्रतिभा सिंह से मांगा सहयोग

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamNovember 29, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    मझगांव स्थित लक्ष्मीनारायण झांगरू देवता मंदिर पहुंचने पर पूर्व सांसद का स्वागत करते ग्रामीण

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    उपमंडल रामपुर के मझगांव में लक्ष्मीनारायण झांगरू देवता के नव-निर्मित भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा शनिवार को शिखा पूजन और कलश स्थापना के साथ विधिवत सम्पन्न हुई। लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह पाँच मंजिला मंदिर स्थानीय पारंपरिक वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करता है।

    समारोह में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। सुबह 8 बजे देवता झांगरू की अगुवाई में पारंपरिक फेर निकाला गया, जिसके माध्यम से गांव की सुख-समृद्धि और सुरक्षा के लिए धार्मिक घेरा बनाया गया। इसके उपरांत एक दर्जन से अधिक देवी-देवताओं ने शिखा पूजन कर अपने-अपने कलश स्थापित किए। मुख्य कोठी में सर्वप्रथम लक्ष्मीनारायण झांगरू देवता का कलश स्थापित किया गया, जिसके पश्चात सभी देवी-देवताओं की क्रमवार कलश स्थापना सम्पन्न हुई। अंतिम कलश त्यावल की देवी सिंहासिनी द्वारा स्थापित किया गया। पूर्णाहुति में मुख्य अतिथि, मंदिर कमेटी और प्रतिष्ठा कमेटी के सदस्य शामिल रहे। लगभग 15 देवी-देवताओं की उपस्थिति और भारी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने आयोजन को भव्यता प्रदान की।

    रूपी क्षेत्र के ग्रामीणों ने रखी मंदिर निर्माण सहायता की मांग

    इस अवसर पर किन्नौर जिले के रूपी क्षेत्र से महादेव टेरस नारायण भी अपने ग्रामीणों के साथ समारोह में शामिल हुए। ग्रामीणों ने प्रतिभा सिंह से भेंट कर अपने क्षेत्र में निर्माणाधीन महादेव टेरस नारायण मंदिर और नारायण मंदिर की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि भाषा एवं संस्कृति विभाग, पर्यटन विभाग और स्थानीय जनता के सहयोग से अब तक लगभग 1.50 करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं, जबकि कार्य पूरा करने के लिए अभी 1 करोड़ रुपये की आवश्यकता है।

    ग्रामीणों ने बताया कि यह निर्माण केवल भवन निर्माण नहीं, बल्कि क्षेत्र की प्राचीन देवपरंपरा, आस्था और लोक-संस्कृति के संरक्षण का महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने प्रतिभा सिंह से इस पवित्र कार्य में सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया, ताकि क्षेत्र की धार्मिक धरोहर संरक्षित रह सके और आने वाली पीढ़ियाँ अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी रहें। इस अवसर पर मोतमीम करतार नेगी, रमेश नेगी, राज कुमार, पापु राम, बीरबल नेगी, कपिल नेगी, चनेल सिंह, किशोर कुमार आदि उपस्थित रहे।

    #DevTradition #HimachalCulture #kinnaur #LaxminarayanJhangruDevta #Majhgaon #PranPratishtha #PratibhaSingh #RampurBushahr #RupiRegion #TempleConstruction
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Kullu: रिवाड़ी गाँव के श्रीराम मंदिर में नवरात्रों पर बहेगी राम कथा की ज्ञान गंगा

    March 22, 2026

    Mandi: पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, 2959 अभ्यर्थी ले रहे भाग

    March 22, 2026

    Rampur Bushahr : वन डे इंटर कॉलेज फैकल्टी क्रिकेट चैंपियनशिप में आनी और करसोग संयुक्त विजेता

    March 16, 2026

    ननखड़ी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल को सीबीएसई से जोड़ने की रहेगी प्राथमिकता: रोहित ठाकुर

    March 7, 2026

    बुशहर कार्निवल की पहली सांस्कृतिक संध्या में तांत्रा बॉयज का जलवा, झूम उठे दर्शक

    March 6, 2026

    Rampur Faag Mela : देव वाद्ययंत्रों की गूंज के बीच निकली देवी-देवताओं की भव्य शोभायात्रा

    March 6, 2026

    Rampur Bushahr : ऐतिहासिक फाग मेला आज से, चार दिन नाटी और वाद्ययंत्रों से गूंजेगा राज दरबार

    March 5, 2026

    जगत सिंह नेगी ने सांगला वैली के जिला स्तरीय होली उत्सव के समापन समारोह में की शिरकत

    March 3, 2026

    रामपुर के प्रमुख मेलों पर कॉफी टेबल बुक प्रकाशित होगी, एसडीएम हर्ष अमरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक

    February 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 1 2 9
    Users Today : 160
    Total Users : 101129
    Total views : 204843
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.