एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 के अवसर पर मंडी में पहली बार मंडी साहित्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह उत्सव 14 फरवरी, 2026 को संकन गार्डन के ओपन थियेटर में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। उपायुक्त एवं शिवरात्रि महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने बताया कि मंडी नगर सदियों से कला और संस्कृति का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि साहित्य के क्षेत्र में भी मंडी के रचनाकारों ने देश-विदेश में अपनी विशेष पहचान बनाई है। इस उत्सव में मंडी के साहित्यकारों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला जाएगा और पांच पैनल डिस्कशन आयोजित किए जाएंगे।
उत्सव का शुभारंभ
जाने-माने लेखक, इतिहासकार और पत्रकार राजा भसीन 14 फरवरी को उत्सव का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
पैनल डिस्कशन का आयोजन
प्रथम सत्र: लोक साहित्य एवं समकालीन साहित्य
रूपेश्वरी शर्मा
डॉ. रेखा वशिष्ठ
कृष्णचंद महादेविया
मुरारी शर्मा
पृथीपाल मंडयाली
दूसरा सत्र: ललित कला और फोटोग्राफी
डॉ. राकेश शर्मा
बीरबल शर्मा
सीमा शर्मा
राजेश
तृतीय सत्र: बाल कहानियां – “किस्मों की विरासतः लोक कथा से बाल कथा तक”
पवन चौहान
रमेश रवि
कृष्णचंद महादेविया
सीमा शर्मा
चौथा सत्र: युवा लेखन और मानसिक स्वास्थ्य
डॉ. शिवम त्यागी
जीवन पठानिया
सुशांत
डॉ. अनिता ठाकुर
पाँचवां सत्र: हिमाचल प्रदेश के लोक साहित्य एवं भाषा
जगदीश कपूर
कुलदीप गुलेरिया
विनोद बहल
प्रकाश चंद धीमान
सत्य महेश शर्मा
उत्सव का समापन गज़ल संध्या से होगा। इसमें रिषभ भारद्वाज और कुलदीप अपनी प्रस्तुति देंगे।

सांस्कृतिक गतिविधियां संकन गार्डन में
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि इस बार शिवरात्रि महोत्सव में संकन गार्डन में शास्त्रीय संगीत, नृत्य, भजन संध्या और नाट्य मंचन जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
मुख्य कार्यक्रम:
10 फरवरी: शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम (इंदिरा मार्केट ओपन थियेटर)
11 फरवरी: भजन संध्या (संकन गार्डन)
12-13 फरवरी: नाटक मंचन (संस्कृति सदन, मंडी)
17 फरवरी: कवि सम्मेलन एवं मंडयाली गीता पाठ (संस्कृति सदन)
उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक उत्सव और मंडी नगर के 500वें वर्ष का अनुभव लेने के लिए सक्रिय भागीदारी दिखाएं।
