Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr : मिड डे मील वर्कर्स यूनियन की ननखड़ी में बैठक: 22 जून को प्रदेशव्यापी हड़ताल का एलान
    • Chamba Accident: भरमौर में 300 फीट खाई में गिरी पिकअप, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
    • National Handball Championship: बरेली में हिमाचल की बेटियों का कमाल, यूपी को हराकर जीता खिताब
    • Mandi News: होटल में पुलिस की रेड, 22 ग्राम चिट्टा के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार
    • Shimla : बिजली सब्सिडी के लिए 15 अप्रैल से राशन कार्ड-मीटर लिंक जरूरी, जानें पूरी प्रक्रिया
    • दैनिक राशिफल 04 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Jubbal/Kotkhai: कोट काईना में दो संपर्क सड़कों का लोकार्पण, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गिनाईं विकास योजनाएं
    • Kullu: मिड डे मील वर्कर्स की मांगों को लेकर निरमण्ड में बैठक, 22 जून की प्रदेशव्यापी हड़ताल को लेकर रणनीति
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Mandi: मंडी जिला परिषद ने 455 करोड़ के विकास कार्यों को दी मंजूरी, 22,896 योजनाओं को स्वीकृति

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamSeptember 19, 2025Updated:November 15, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    जिला परिषद मंडी की बैठक में उपस्थित जिप सदस्य व अधिकारी (डीपीआरओ)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    मंडी। जिला परिषद मंडी की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आज भ्यूली स्थित परिषद सभागार में जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में 455.62 करोड़ रुपये की लागत वाले विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। इसमें 22,896 कार्यों को स्वीकृति दी गई है, जिन पर 297.53 करोड़ रुपये व्यय होंगे। इसके अतिरिक्त 3,585 कार्यों की 148.56 करोड़ रुपये की एक्सपेक्टेड अप्रूवल तथा विभिन्न लाइन विभागों के 87 कार्यों की 9.55 करोड़ रुपये की लागत को भी हरी झंडी दी गई।

    अध्यक्ष पाल वर्मा ने जानकारी दी कि आपदा और बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता हेतु मनरेगा के अंतर्गत 455.62 लाख रुपये के प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों को समयबद्ध और प्रभावी तरीके से पूरा किया जाए ताकि आम जनता को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। उन्हाेंने बताया कि हाल ही में आई आपदा से मंडी जिले को भारी नुकसान हुआ है, खासकर जल शक्ति विभाग की पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को विभागों तक पहुंचाकर उनका समाधान करना परिषद की प्रमुख प्राथमिकता है।

    उन्होंने यह भी बताया कि कुछ जटिल विभागीय मुद्दों पर अगले दो-तीन हफ्तों में अलग से बैठक कर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में स्वास्थ्य, लोक निर्माण, जल शक्ति, ग्रामीण विकास, विद्युत, कृषि एवं परिवहन विभाग से जुड़ी योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने सड़क मरम्मत, पेयजल आपूर्ति, और चिकित्सा संस्थानों में स्टाफ की कमी जैसे ज्वलंत मुद्दों को उठाया।

    बैठक का संचालन जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा ने किया। इस दौरान पिछली बैठकों के लंबित प्रस्तावों की भी समीक्षा की गई और संबंधित विभागों द्वारा अब तक किए गए कार्यों की जानकारी साझा की गई। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष मुकेश चंदेल, और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    #DevelopmentWorksMandi #HimachalDevelopmentSchemes #HimachalPradeshNews #MandiNews #MandiZilaParishad #MNREGAMandi #QuarterlyMeetingMandi #ZilaParishadMeeting
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Chamba Accident: भरमौर में 300 फीट खाई में गिरी पिकअप, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    April 4, 2026

    National Handball Championship: बरेली में हिमाचल की बेटियों का कमाल, यूपी को हराकर जीता खिताब

    April 4, 2026

    Shimla : बिजली सब्सिडी के लिए 15 अप्रैल से राशन कार्ड-मीटर लिंक जरूरी, जानें पूरी प्रक्रिया

    April 4, 2026

    Shimla : हिमाचल में सस्ती PET-CT Scan सुविधा शुरू, IGMC शिमला में ₹10,000 में जांच

    April 3, 2026

    Himachal : शिमला में 288 ग्राम चिट्‌टा बरामद, अंबाला का तस्कर गिरफ्तार; सोलन में आरोपी फरार, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

    April 3, 2026

    Shimla : 126 यूनिट से ज्यादा खपत पर हिमाचल में बिजली सब्सिडी बंद, बढ़ेगा बिल, जानें नई दरें

    April 2, 2026

    Solan Minor Rape Case : अपहरण कर दुष्कर्म, दोषी को 10 साल कैद और 30 हजार जुर्माना

    April 2, 2026

    HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

    April 1, 2026

    HP Panchayat Election 2026 : नए आरक्षण नियम लागू, महिलाओं को 50% सीटें, 2011 जनगणना से तय होगा रोस्टर

    April 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 2 6 9 3
    Users Today : 34
    Total Users : 102693
    Total views : 207471
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.