एआरबी टाइम्स ब्यूरो | नाहन/ पांवटा साहिब
जिला सिरमौर की नगर परिषद नाहन और पांवटा साहिब में शनिवार को आगामी चुनावों के लिए वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया ड्रॉ ऑफ लॉट्स के माध्यम से पूरी कर ली है। एसडीएम नाहन राजीव और नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं के लिए आरक्षित वार्डों में वार्ड नंबर 3 (शांति संगम), 4 (शमशेर गंज), 5 (अमरपुर), 11 (जगन्नाथ मंदिर) और 13 (वाल्मीकि बस्ती) शामिल हैं। वहीं अनुसूचित जाति की महिला के लिए वार्ड नंबर 9 (मियां मंदिर) आरक्षित किया गया है। इसके अतिरिक्त वार्ड नंबर 8 (रानीताल) और 12 (नौणी का बाग) अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।
सामान्य वर्ग के लिए वार्ड नंबर 1 (ढाबों मोहल्ला), 2 (हरिपुर), 6 (नया बाजार), 7 (अपर स्ट्रीट) और 10 (कच्चा टैंक) खुले रखे गए हैं।
उधर, नगर परिषद पांवटा साहिब में भी वार्ड आरक्षण के लिए वार्ड आरक्षण पर जानकारी देते हुए एसडीएम द्विज गोयल ने बताया कि वार्ड नंबर 2, 3, 4, 6 और 12 को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश के निर्देशों के अनुसार, कुल 13 वार्डों में से वार्ड नंबर 10 अनुसूचित जाति के लिए तथा वार्ड नंबर 11 अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
वहीं सामान्य वर्ग के लिए वार्ड नंबर 1, 5, 7, 8, 9 और 13 निर्धारित किए गए हैं।
