एआरबी टाइम्स ब्यूरो | चंडीगढ़
एनएचपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) भूपेंद्र गुप्ता ने 30 अप्रैल को क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ का दौरा किया। उनके आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद कार्यपालक निदेशक आदित्य गौतम ने उन्हें शॉल और टोपी पहनाकर पारंपरिक रूप से सम्मानित किया।

दौरे के दौरान सीएमडी ने कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के साथ बैठक कर उन्हें संबोधित किया। उन्होंने एनएचपीसी की विभिन्न परियोजनाओं में चल रही निर्माण गतिविधियों की प्रगति की जानकारी दी और कर्मचारियों को समर्पण, प्रतिबद्धता और उत्कृष्टता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कर्मचारियों से उनके सुझाव और कार्य से संबंधित समस्याएं भी साझा करने का आह्वान किया, ताकि कर्मचारी कल्याण और सकारात्मक कार्य संस्कृति को और सुदृढ़ किया जा सके।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकारी निदेशक आदित्य गौतम ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर समूह महाप्रबंधक (विधि) रूबी रैना, महाप्रबंधक (तकनीकी) रजब हुसैन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
