Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • सोलन
      • सिरमौर
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • कांगड़ा
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Rampur Bushahr: नंद लाल बोले— शिक्षित बालिकाएं ही सशक्त समाज की आधारशिला, कन्या स्कूल वार्षिक समारोह

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamDecember 20, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    कन्या स्कूल रामपुर में बतौर मुख्यातिथि संबोधित करते सातवें वित्तायोग अध्यक्ष व विधायक नंद लाल

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    पीएम श्री राजकीय कन्या उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर, विकास खण्ड रामपुर में बालिकाओं की शिक्षा, जागरूकता एवं सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजन किया गया। समारोह में हिमाचल प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं क्षेत्र के स्थानीय विधायक नंद लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि उनकी धर्मपत्नी सत्या और रोटरी क्लब रामपुर के अध्यक्ष पीयूष आनंद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं

    सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ शुभारंभ

    कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ। छात्राओं की प्रस्तुतियों ने समारोह को उल्लासपूर्ण बना दिया और उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों से भरपूर सराहना प्राप्त की।

    राजकीय प्राथमिक पाठशाला खोपड़ी एवं डकोलड़ के मेधावी छात्र व मुख्यातिथि

    मेधावी छात्राओं का सम्मान

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही क्लस्टर विद्यालयों के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला खोपड़ी एवं डकोलर के विद्यार्थियों को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

    शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर

    मुख्य अतिथि नंद लाल ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 1928 में स्थापित यह पाठशाला क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्था है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

    छात्राओं को लक्ष्य निर्धारण का संदेश

    उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल परीक्षा उत्तीर्ण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उच्च प्रतिशत अंकों के साथ सफलता प्राप्त करना आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं से लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन, कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

    सशक्त समाज की नींव हैं बालिकाएं

    मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षित एवं जागरूक बालिकाएं ही सशक्त समाज की मजबूत नींव होती हैं। उन्होंने बालिकाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा, समान अवसर एवं आत्मनिर्भरता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल देते हुए अभिभावकों से बेटियों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

    विद्यालय के लिए आर्थिक सहयोग की घोषणा

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विद्यालय में विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के संचालन हेतु ₹50,000 की राशि प्रदान करने की घोषणा की।

    प्रधानाचार्या ने प्रस्तुत किया वार्षिक प्रतिवेदन

    विद्यालय की प्रधानाचार्या जयंती धीमान द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने जानकारी दी कि पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बालिका) में डिजिटल लाइब्रेरी एवं स्मार्ट क्लासेज की सुविधाएं उपलब्ध हैं तथा वर्तमान में विद्यालय में लगभग 830 छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय की छात्रा वैशाली ने जमा दो कला संकाय में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की टेन टॉप सूची में 9वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, खेलकूद तथा अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की विस्तृत जानकारी भी साझा की।

    अतिथियों का आभार, व्यापक उपस्थिति

    कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर पीयूष आनंद, पार्टी पदाधिकारी राजीव ठाकुर, सरोजनी, सुदेश कायथ सहित अभिभावक, अध्यापकगण एवं छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

    #EducationNews #GirlsEducation #GovtSchool #himachalpradesh #NandLal #PMShriSchool #QualityEducation #Rampur #बालिकासशक्तिकरण #वार्षिकपारितोषिकसमारोह
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: अंतर विश्वविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता में रामपुर के छात्रों ने जीता रजत पदक, हुआ भव्य स्वागत

    March 18, 2026

    Rampur Bushahr: पीजी कॉलेज रामपुर में The Outsider पर गहन विमर्श, छात्रों ने समझा अस्तित्ववाद का दर्शन

    March 18, 2026

    Shimla: हिमाचल में कॉलेजों की इंटरनल रैंकिंग जारी, हमीरपुर नंबर-1, संजौली दूसरे स्थान पर

    March 18, 2026

    Rampur Bushahr: ननखड़ी स्कूल को Central Board of Secondary Education से संबद्ध करने की अधिसूचना जारी, क्षेत्र में खुशी की लहर

    March 16, 2026

    Rampur Bushahr: अभिषेक बने बेस्ट एथलीट, राजकीय महाविद्यालय रामपुर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आयोजन

    March 15, 2026

    Dharamshala : CU Convocation में 509 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 28 मेधावियों को गोल्ड मेडल

    March 15, 2026

    Mandi : द्रंग कॉलेज में राजनीति शास्त्र और इतिहास में शुरू होगी पीजी, द्रंग के छात्रों को मिलेगी बड़ी सुविधा

    March 12, 2026

    Shimla : एचपीयू ने जारी की यूजी-पीजी परीक्षाओं की डेटशीट, 28 मार्च से शुरू होंगी वार्षिक परीक्षाएं

    March 12, 2026

    Shimla : कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र से यूजी में सेमेस्टर सिस्टम लागू, एनईपी-2020 के अनुरूप बदलाव

    March 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 0 0 7 7 2
    Users Today : 3
    Total Users : 100772
    Total views : 204093
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful Links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    ⭐ © 2025 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.