एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
पीएम श्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच में शनिवार को वार्षिक समारोह हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। समारोह में शैक्षणिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में समाजसेवी ओजस्वी विजय भंडारी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे, जबकि केदार भलूनी और प्राध्यापक अजीत सिंह ने विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विद्यालय प्रशासन की ओर से सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पहाड़ी, किन्नौरी और कुल्लवी नाटी की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर स्थानीय संस्कृति को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर दर्शकों की तालियों की गूंज से विद्यालय परिसर गूंज उठा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य नेक राम चौहान ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ममता और दीपक को स्टूडेंट ऑफ द ईयर घोषित किया। इसके अलावा निवेदिता, ऋषभ, उदित, अभय, रूची, समीर, आरुषि ठाकुर, स्वीटी, वंश, रियांश, दिव्या, दक्ष, वसुंधरा, दीक्षा, पायल, पारुल, सृष्टि, मन्नत, सुमित्रा, करण, पम्मी, सुप्रिया, ट्विंकल, अर्चना, रेहान, अनुराग, कनिष्क, आस्था, खुशी, गुंजन, नव्या, सिमरन, हरी ओम, सुमेश और सुमित सहित अनेक मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि ओजस्वी विजय भंडारी ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत, अनुशासन और लगन से आगे बढ़ने का संदेश दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
