Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दैनिक राशिफल 22 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Himachal Budget 2026-27: गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मदद, ₹54,298 करोड़ का बजट पेश
    • Rampur Bushahr: देवठी में धूमधाम से मनाई जाएगी डॉ. बीआर अम्बेडकर जयंती, सिटी पॉइंट बना आयोजन स्थल
    • Himachal Economic Survey : राज्य में ₹25,430 बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, अब ₹2.83 लाख ; राष्ट्रीय औसत से ₹64,051 ज्यादा
    • दैनिक राशिफल 21 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली बीएड व एमएड संस्थान नोगली में विश्व जल दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित
    • Rampur Bushahr: रामपुर में क्रेच वर्कर और क्रेच हेल्पर पदों के लिए महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित
    • Rampur Bushahr: रामपुर में पैदल चलना हुआ खतरनाक: बढ़ते यातायात के बीच 3 ओवरहेड ब्रिज बनाने की तैयारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    एआरबी टाइम्स
    धर्म एवं संस्कृति

    Kinnaur: राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव-2025 के सफल आयोजन के लिए तैयारी बैठक सम्पन्न

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamOctober 28, 2025Updated:November 10, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    किन्नौर महोत्सव के आयोजन को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते डीसी किन्नौर डॉ. अमित कुमार

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर

    राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव-2025 के सफल आयोजन के लिए उपायुक्त एवं अध्यक्ष राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव समिति, डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज अपने कार्यालय में बैठक आयोजित की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उनके दायित्वों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी करेंगे, जबकि महोत्सव का समापन हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कर कमलों द्वारा होगा।

    चार दिवसीय महोत्सव 30 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2025 तक रिकांगपिओ के मिनी खेल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के दौरान 31 अक्टूबर को मैराथन दौड़ का आयोजन भी किया जाएगा। 30 एवं 31 अक्टूबर को नेशनल ट्राइबल फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनजातीय शिल्प, कला, सांस्कृतिक प्रदर्शनी, फिल्म प्रलेखन, साहित्य, वनों से प्राप्त उत्पाद, पारंपरिक खाद्य व्यंजन और जनजातीय चिकित्सा पद्धतियों का प्रदर्शन होगा। बैठक की कार्यवाही सहायक आयुक्त डॉ. ओम प्रकाश यादव ने संचालित की और महोत्सव की तैयारियों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, उपमंडलाधिकारी कल्पा अमित कल्थाईक, परियोजना अधिकारी आई.टी.डी.पी घनश्याम दास शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का किन्नौर जिला प्रवास: 29 अक्टूबर से 02 नवंबर 2025

    किन्नौर, हिमाचल प्रदेश: राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 29 अक्टूबर से 02 नवंबर 2025 तक किन्नौर जिला के प्रवास पर रहेंगे।

    • 29 अक्टूबर: मंत्री शाम 05:30 बजे राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरा के भवन का उद्घाटन करेंगे।

    • 30 अक्टूबर: प्रातः 10:15 बजे मंत्री शारबो से कागरा व ख्वांगी से एन.एच-05 तक बनी सड़क और जे.एस.वी प्लांट से अल्टी ख्वांगी का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर 02:00 बजे राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव 2025 के शुभारंभ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

    • 31 अक्टूबर: बागवानी मंत्री प्रातः 09:00 बजे रिकांग पिओ से अंडर 14 व अंडर 19 युवा-युवती और 50 साल से अधिक महिला व पुरुष मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाएंगे।

    • 01 नवंबर: राजस्व मंत्री प्रातः 10:30 बजे निम्नलिखित लोकार्पण करेंगे:

      • युवक मंडल भवन रोघी

      • बौद्ध मंदिर रोघी

      • रोघी वार्ड संख्या 03 के सामुदायिक हॉल

      • ब्यूड़ेन सामुदायिक शौचालय ब्लॉक

      • रोघी जन सेवा केंद्र
        इसके पश्चात स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी।

    • 02 नवंबर: राजस्व मंत्री, माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के किन्नौर प्रवास के दौरान उनके साथ रहेंगे।

    • 03 नवंबर: मंत्री जिला सोलन के लिए रवाना होंगे।

    #HimachalPradeshCulturalEvent #HimachalTourism #KinnourFestival2025 #Marathon #ReckongPeoFestival #TribalArt
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr : वन डे इंटर कॉलेज फैकल्टी क्रिकेट चैंपियनशिप में आनी और करसोग संयुक्त विजेता

    March 16, 2026

    ननखड़ी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल को सीबीएसई से जोड़ने की रहेगी प्राथमिकता: रोहित ठाकुर

    March 7, 2026

    बुशहर कार्निवल की पहली सांस्कृतिक संध्या में तांत्रा बॉयज का जलवा, झूम उठे दर्शक

    March 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 0 7 8 6
    Users Today : 17
    Total Users : 100786
    Total views : 204229
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.