एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर
समेकित बाल विकास सेवाएं योजना के अंतर्गत नगर परिषद रामपुर के चूहाबाग और खनेरी क्रेच सेंटर में क्रेच वर्कर और क्रेच हेल्पर के पदों हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी रामपुर, शशि ठाकुर ने बताया कि मिशन शक्ति की गाइडलाइन के अनुसार इन पदों पर नियुक्ति सह-टर्मिनस आधार पर की जाएगी।
क्रेच वर्कर: ₹5500 प्रतिमाह
क्रेच हेल्पर: ₹3000 प्रतिमाह
पात्र महिला उम्मीदवार 06 अप्रैल 2026 सायं 5 बजे तक अपने आवेदन सादे कागज पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, रामपुर में जमा करवा सकती हैं।
साक्षात्कार 09 अप्रैल 2026 को प्रातः 11 बजे कार्यालय उपमंडलाधिकारी (नागरिक), रामपुर में आयोजित किए जाएंगे।
पात्रता शर्तें:
केवल महिला उम्मीदवार
आयु: 18 से 35 वर्ष
आवेदक संबंधित क्रेच सेंटर के फीडर एरिया की निवासी हो
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता:
क्रेच वर्कर: 10+2
क्रेच हेल्पर: दसवीं उत्तीर्ण
पारिवारिक वार्षिक आय ₹50,000 से अधिक नहीं
उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे आवेदन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें और साक्षात्कार के दिन अपने सभी मूल दस्तावेज साथ लाएँ। अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय रामपुर या संबंधित पर्यवेक्षक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका से संपर्क किया जा सकता है।
