एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में अंतर्राष्ट्रीय ओज़ोन दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज की इको क्लब इकाई और ज्योग्राफिकल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने दीप प्रज्वलन और ओज़ोन परत के संरक्षण की शपथ दिलाकर किया।
मुख्य अतिथि ने ओज़ोन परत की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पृथ्वी पर जीवन के लिए एक सुरक्षा कवच है। हमें इसके क्षरण को रोकने के लिए मिलकर प्रयास करना होगा, तभी हम आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित पर्यावरण छोड़ सकते हैं।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से उन्होंने “ओज़ोन बचाओ – पृथ्वी बचाओ” का संदेश दिया।
🎨 प्रतियोगिताओं में विजेताओं के नाम:
पोस्टर मेकिंग: संतोष – प्रथम स्थान
स्लोगन लेखन: स्वाति – प्रथम स्थान
पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन: योगेश – प्रथम स्थान
वाद-विवाद प्रतियोगिता: स्नेहलता – प्रथम स्थान
रील मेकिंग प्रतियोगिता: महक जोशी – प्रथम स्थान
कोलाज मेकिंग: रुचिका – प्रथम स्थान
कविता प्रतियोगिता: प्रांजल – प्रथम स्थान
इस कार्यक्रम ने न केवल विद्यार्थियों की रचनात्मकता को मंच प्रदान किया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी उत्पन्न की।
