एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर महाविद्यालय में छात्र संगठन SFI के नेतृत्व में छात्रों ने पुराने कॉमर्स ब्लॉक की खस्ताहाल स्थिति को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि अगर कॉमर्स ब्लॉक की मरम्मत जल्द नहीं की गई, तो इस वर्ष लवी मेले को वहां नहीं लगने दिया जाएगा।
छात्र नेता राहुल विद्यार्थी ने कहा कि यह कॉमर्स ब्लॉक पाटबंगला मैदान के नीचे स्थित है, जहां हर वर्ष लवी मेले के दौरान तंबू लगाए जाते हैं, जिससे पानी रिसकर कमरों में घुस जाता है और उनमें मौजूद उपकरण तथा वाद्य यंत्र खराब हो चुके हैं। संगीत कक्ष और रिटेल लैब की हालत भी चिंताजनक है, जिससे छात्रों की पढ़ाई पर गंभीर असर पड़ा है।
राहुल विद्यार्थी ने साफ तौर पर कहा:
“यदि इस बार भी लवी प्रशासन ने कॉमर्स ब्लॉक की मरम्मत नहीं करवाई, तो SFI मेला नहीं लगने देगी।”
इकाई अध्यक्ष पूजा ने SCA (छात्र केंद्रीय संघ) चुनावों की बहाली की मांग करते हुए कहा कि छात्रसंघ लोकतांत्रिक संवाद और जवाबदेही का माध्यम होता है, और यह छात्रों को नेतृत्व तथा भागीदारी का मंच देता है। उन्होंने SCA चुनाव जल्द से जल्द करवाने की माँग की।
अन्य प्रमुख माँगें इस प्रकार हैं:
-
खाकी महाविद्यालय की कैंटीन में बिजली की मरम्मत
-
खराब पंखों को तुरंत बदला जाए
-
छात्रों की मूलभूत सुविधाओं को बहाल किया जाए
प्रदर्शन के अंत में प्राचार्य महोदय ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं पर शीघ्र कार्यवाही की जाएगी।
इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से दिव्या, सुजल, कनिका, माही, बंटी, सकीना, स्नेहा, अनीता, कीर्ति, अंशु, अनिल सहित कई छात्र उपस्थित रहे।
