Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Jubbal/Kotkhai: कोट काईना में दो संपर्क सड़कों का लोकार्पण, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गिनाईं विकास योजनाएं
    • Kullu: मिड डे मील वर्कर्स की मांगों को लेकर निरमण्ड में बैठक, 22 जून की प्रदेशव्यापी हड़ताल को लेकर रणनीति
    • Shimla : नवोदय विद्यालय ठियोग में प्रतिभा का सम्मान, शिक्षा व सह-शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट छात्रों को पुरस्कार
    • Shimla : हिमाचल में सस्ती PET-CT Scan सुविधा शुरू, IGMC शिमला में ₹10,000 में जांच
    • Himachal : शिमला में 288 ग्राम चिट्‌टा बरामद, अंबाला का तस्कर गिरफ्तार; सोलन में आरोपी फरार, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
    • Hanuman Janmotsav Shimla : जाखू मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 40 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
    • दैनिक राशिफल 03 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: बुशहर बीएड संस्थान कलना की खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, वॉलीबॉल में टैगोर सदन ने मारी बाजी
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Rampur Bushahr: रामपुर में राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल: श्रम संहिताओं और निजीकरण के खिलाफ मजदूर-किसानों की विशाल रैली

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamFebruary 12, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    रामपुर में केंद्र सरकार के विरोध में आयोजित रैली में भाग लेती ट्रेड यूनियनें

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (CITU), अखिल भारतीय किसान सभा (AIKS) तथा दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और स्वतंत्र क्षेत्रीय संगठनों के संयुक्त मंच के आह्वान पर रामपुर में राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के तहत एक विशाल रैली निकाली गई। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की कथित मजदूर-विरोधी, किसान-विरोधी और कॉरपोरेट समर्थक नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

    रैली को संबोधित करते हुए हिमाचल किसान सभा के राज्य महासचिव राकेश सिंघा, सीटू जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, नीलदत्त शर्मा, कामराज, संजीव जोशी, तिलक वर्मा, राजपाल, तिलक ठाकुर, राजकुमार, सतीश, आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन की बबली और रोमिला, मिड डे मील वर्कर्स की राधा, कुशल्या और संगीता, किसान सभा के जिलाध्यक्ष प्रेम कायथ, रणजीत ठाकुर, दयाल भाटनु और सुभाष सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि 21 नवंबर 2025 को चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड) को लागू करने की अधिसूचना जारी कर मजदूरों के अधिकारों को कमजोर किया गया है। उनका कहना था कि इन श्रम संहिताओं से सामूहिक सौदेबाजी और हड़ताल के अधिकार पर अंकुश लगेगा तथा अधिकांश कारखाने श्रम कानूनों के दायरे से बाहर हो जाएंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि श्रम संहिताएं बिना व्यापक परामर्श और भारतीय श्रम सम्मेलन आयोजित किए लागू की गईं।

    वक्ताओं ने मनरेगा को विकसित भारत – रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 से प्रतिस्थापित किए जाने का भी विरोध किया। उनका कहना था कि इससे रोजगार की कानूनी गारंटी समाप्त हो जाएगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों ने बीमा क्षेत्र में 100% प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI), मसौदा बीज विधेयक, बिजली (संशोधन) विधेयक 2025, विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक तथा “शांति अधिनियम” के नाम से प्रस्तावित परमाणु ऊर्जा कानून का भी विरोध किया। उनका आरोप था कि इन नीतियों से सार्वजनिक क्षेत्र कमजोर होगा और निजी व विदेशी कंपनियों को लाभ मिलेगा।

    नेताओं ने बढ़ती बेरोजगारी, सरकारी विभागों में रिक्त पदों को न भरे जाने और सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के लिए बजट आवंटन पर्याप्त नहीं है, जबकि रक्षा और अवसंरचना क्षेत्रों पर अधिक खर्च किया जा रहा है। संयुक्त मंच ने केंद्र सरकार से मांग की कि चारों श्रम संहिताओं को निरस्त किया जाए, मनरेगा को पूर्व स्वरूप में बहाल किया जाए, आंगनवाड़ी, आशा और मिड डे मील कर्मियों को नियमित सरकारी कर्मचारी बनाया जाए, 100% FDI के फैसले को वापस लिया जाए तथा सार्वजनिक क्षेत्र में खाली पदों को शीघ्र भरा जाए।

    रैली के दौरान मजदूरों, किसानों और ग्रामीण श्रमिकों ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए और संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

    #AIKS #CITU #ElectricityAmendmentBill #FarmersMovement #FDI #GeneralStrike #LabourCodes #MGNREGA #Privatization #Rampur #RightToEmployment #SeedBill #WorkersUnity
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: रामपुर में दूध उत्पादक संघ की बैठक, 23 अप्रैल के प्रदर्शन को लेकर रणनीति तैयार

    April 2, 2026

    Kumarsain: बिथल में अडानी प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों का प्रदर्शन, श्रम कानून लागू करने की उठाई मांग

    April 2, 2026

    Rampur Bushahr: HPU फीस वृद्धि के खिलाफ SFI रामपुर का ऐलान-ए-जंग, उग्र आंदोलन की चेतावनी

    March 29, 2026

    Shimla : हिमाचल कांग्रेस की नई राज्य कार्यकारिणी का एलान : 27 महासचिव और 12 उपाध्यक्ष नियुक्त

    March 29, 2026

    Rampur Bushahr: निरमंड में दूध उत्पादक संघ की बैठक, 23 अप्रैल के दतनगर प्रदर्शन को लेकर रणनीति तैयार

    March 28, 2026

    Shimla : PM मोदी का जल्द हिमाचल दौरा, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला

    March 25, 2026

    Himachal Budget 2026-27: जयराम ठाकुर बोले, बजट नीरस और जनता विरोधी, कांग्रेस भी नाराज

    March 22, 2026

    Shimla : हिमाचल को ‘नो रिटर्न’ की स्थिति में पहुंचा रही कांग्रेस सरकार : डॉ. बिंदल

    March 20, 2026

    Rampur Bushahr: कौल सिंह नेगी ने कांग्रेस सरकार की 20 लीटर दूध खरीद नीति को पशुपालक विरोधी बताया

    March 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 2 6 2 9
    Users Today : 94
    Total Users : 102629
    Total views : 207365
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.