Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • सोलन
      • सिरमौर
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • कांगड़ा
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्पोर्ट्स

    Bilaspur: भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर में जल क्रीड़ा चयन ट्रायल 1 से 2 मार्च को

    भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर में 1-2 मार्च को जल क्रीड़ा (रोइंग, कायकिंग, कैनोइंग) चयन ट्रायल आयोजित होंगे। 12 से 18 वर्ष की बालिकाएं भाग ले सकती हैं। चयनित खिलाड़ियों को निःशुल्क आवास व अन्य सुविधाएं मिलेंगी।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamFebruary 23, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    फोटा स्रोत-गुगल

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर  

    भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ जीरकपुर द्वारा साई-एनटीपीसी वॉटर स्पोर्ट्स एक्सटेंशन सेंटर बरमाना कोलडैम, बिलासपुर में आवासीय योजना के अंतर्गत बालिकाओं के प्रवेश हेतु चयन ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। यह चयन ट्रायल आगामी 1 और 2 मार्च को भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र, बिलासपुर में आयोजित होंगे।
    इस बारे जानकारी देते हुए साई केंद्र प्रभारी विजय प्रकाश नेगी ने बताया कि इस चयन प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य रोइंग, कायकिंग और कैनोइंग जैसी जल क्रीड़ा विधाओं में प्रतिभावान बालिकाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। यह अवसर विशेष रूप से केवल बालिकाओं के लिए निर्धारित है, जिसमें 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग की प्रतिभागी भाग ले सकती हैं। हालांकि 12 से 16 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को चयन में प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
    इच्छुक प्रतिभागियों का चयन ट्रायल के समय जन्म तिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, खेल प्रमाण पत्र तथा तीन नवीनतम पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ साथ लाना अनिवार्य होगा।
    आवासीय योजना के अंतर्गत चयनित प्रशिक्षुओं को शासन के मानकों के अनुरूप निःशुल्क आवास, पौष्टिक भोजन, शिक्षा शुल्क, चिकित्सीय सुविधा, खेल किट, बीमा सुविधा तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। स्पष्ट किया गया है कि चयन ट्रायल में भाग लेने वाले किसी भी प्रतिभागी को टीए अथवा डीए देय नहीं होगा। चयनित खिलाड़ियों को इसकी सूचना व्यक्तिगत रूप से प्रदान की जाएगी।
    इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी दूरभाष नंबर 01978-222405 तथा 01978-299033 पर संपर्क कर सकते हैं।

    #Balika_Player #BharatiyaKhelPradhikaran #Bilaspur #Canoeing #Kayaking #Khel_Selection_Trial #Rowing #SAI #WaterSports
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    T20 World Cup 2026 : भारत बना विश्व चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार जीता खिताब

    March 9, 2026

    रामपुर में 64 टीमों के साथ एंटी-चिट्टा क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, नशा मुक्ति का संदेश

    February 23, 2026

    Shimla Ice Skating Rink का होगा कायाकल्प, 20.22 करोड़ से आधुनिक सुविधाओं से होगा सुसज्जित

    February 21, 2026

    Rampur Bushahr: प्रोफेसर इलेवन ने ब्लैक ब्वायज क्रिकेट चैरिटेबल मैच में फाइनल जीता

    February 12, 2026

    Bilaspur: स्कूलों में मोबाइल प्रतिबंध: 1 मार्च से लागू, मुख्यमंत्री ने हैंडबॉल विजेताओं को किया सम्मानित

    February 5, 2026

    Rampur Bushahr: तनु ड्राइविंग स्कूल की टीम ने एबीवीपी द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

    February 2, 2026

    Bilaspur: घुमारवीं में 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

    February 1, 2026

    Bilaspur: घुमारवीं में राष्ट्रीय अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता 1-5 फरवरी को आयोजित

    January 21, 2026

    Rampur Bushahr:अक्षय बदरेल की तूफानी बल्लेबाजी ने दिलाई नारायण बॉयज दरकाली को फाइनल जीत

    January 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    0 9 9 6 3 5
    Users Today : 1
    Total Users : 99635
    Total views : 202326
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful Links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    ⭐ © 2025 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.