एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर
एस.आई.एस सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड, रीजनल ट्रेनिंग सेंटर हमीरपुर (नियर वुड पार्क, सैनिक स्कूल, बड़सर रोड) द्वारा सिक्योरिटी गार्ड्स के 80 पदों पर भर्ती की जा रही है। इन पदों के लिए 22 दिसंबर को जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर तथा 23 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से उप-रोजगार कार्यालय घुमारवीं में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं अथवा 12वीं पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर तथा न्यूनतम वजन 54 किलोग्राम होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 19,500 रुपये से 24,000 रुपये तक मासिक मानदेय प्रदान किया जाएगा। इन पदों के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही पात्र होंगे।
इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित होकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एस.आई.एस सिक्योरिटी, हमीरपुर के अधिकारी से मोबाइल नंबर 9816813693 पर संपर्क किया जा सकता है।
