एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला
हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड, वीपीओ झबोला, तहसील झंडूत्ता, जिला बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर सिक्योरिटी के पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।
यह जानकारी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला, देवेंद्र कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास या 10वीं फेल भी पात्र, आयु 19 से 40 वर्ष, लंबाई कम से कम 168 सेमी और वजन 52 से 95 किलोग्राम होना चाहिए।
केवल पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
इंटरव्यू शेड्यूल:
-
08 अक्टूबर 2025 – उप-रोजगार कार्यालय, रामपुर
-
09 अक्टूबर 2025 – उप-रोजगार कार्यालय, कुमारसैन
-
13 अक्टूबर 2025 – उप-रोजगार कार्यालय, जुब्बल
-
15 अक्टूबर 2025 – उप-रोजगार कार्यालय, चौपाल
-
16 अक्टूबर 2025 – उप-रोजगार कार्यालय, ठियोग
सभी स्थानों पर इंटरव्यू सुबह 11 बजे शुरू होंगे।
इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी जरूरी दस्तावेज़ों और रिज़्यूमे के साथ निर्धारित तिथियों पर संबंधित उप-रोजगार कार्यालय में समय पर पहुंचें।
पंजीकरण अनिवार्य:
उम्मीदवार का नाम रोज़गार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना चाहिए। यदि पंजीकरण नहीं है तो वे eemis.hp.nic.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
संपर्क नंबर (सहायता हेतु):
-
रामपुर: 82194-15673
-
कुमारसैन: 88946-44535
-
जुब्बल: 94592-85953
-
चौपाल: 70186-24037
-
ठियोग: 94597-97343