ADVERTISE WITH US
📢 ARB Times के साथ अपने व्यापार को नई पहचान दें | विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9418210413 | ✉ editor@arbtimes.in | arbtimeshp@gmail.com | 🌐 www.arbtimes.in

Shimla : एनएसयूआई ने परीक्षा स्थगन और छात्र हित के मुद्दों पर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

January 12, 2026 10:38 AM
---Advertisement---

एआरबी टाइम्स ब्यूरो 

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की एनएसयूआई इकाई ने स्नातक परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव, प्रवेश और परीक्षा फॉर्म की तिथि बढ़ाने और छात्र सुविधाओं में सुधार की मांग की गई। शुक्रवार को एनएसआई ने विवि के अधिकारियों को इस संबंध में ज्ञापन सौंपे। परीक्षा नियंत्रक (COE)को सौंपने ज्ञापन में 27 और 28 मार्च को होने वाली स्नातक परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग की गई। इन तिथियों पर किन्नौर में हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती ग्राउंड आयोजित हो रहा है, जिससे कई छात्र परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया के बीच फंस सकते हैं। एनएसयूआई का कहना है कि छात्रों को कॅरिअर के इस अवसर से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

इक्डोल में यूजी में प्रवेश के लिए तिथि बढ़ाने की मांग

इसके अलावा इक्डोल निदेशक को सौंपे ज्ञापन में यूजी प्रवेश की तिथि बढ़ाने और स्नातक परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आगे बढ़ाने की अपील की गई। इससे वे छात्र, जो किसी कारणवश फॉर्म नहीं भर पाए, उन्हें अवसर मिल सकेगा। वहीं, प्रो-वाइस चांसलर को सौंपे ज्ञापन में पीएचडी प्रवेश अधिसूचना जल्द जारी की जाए ताकि शोधार्थियों को अनावश्यक देरी न हो। वहीं, श्रीखंड हॉस्टल की मरम्मत नए सत्र से पहले पूरी की जाए ताकि छात्रों को बेहतर रहने की सुविधा मिले। एचआरटीसी इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा फिर से शुरू की जाए जिससे छात्रों को परिवहन सुविधा मिले। वहीं, केंद्रीय पुस्तकालय की खिड़कियों के टूटे शीशे और क्षतिग्रस्त पर्दों की मरम्मत कराई जाए।
ज्ञापन सौंपने वाले प्रमुख सदस्यों में एनएसयूआई एचपीयू यूनिट के अध्यक्ष रणदीप ठाकुर, राज्य सचिव यशवंत सिंह, राज्य सोशल मीडिया संयोजक आदर्श धीमान, राज्य सोशल मीडिया समन्वयक सचिन ठाकुर, राज्य मीडिया समन्वयक दीपिका ठाकुर, पूर्व लॉ अध्यक्ष नवीशेख, विक्रांत गर्ग, कोणार्क कीर्ति भोटा, काकू, अंकित ज्यान, अमीषा शर्मा, आर्यन दौलटा, सुजल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment