Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla : PM मोदी का जल्द हिमाचल दौरा, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला
    • Mandi Farmer Fair: प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों की जानकारी
    • Mandi Rojgar Mela 2026 : 160 युवाओं का चयन, 36,500 तक वेतन के ऑफर
    • Shimla Drug Case: पंजाब से नशा सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2 माह में 11 बड़े तस्कर दबोचे
    • दैनिक राशिफल 25 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये विधवा-अनाथ सेस, विधानसभा में विधेयक पारित
    • Double Death Case : युवक ने युवती की हत्या के बाद खुद फंदा लगाकर की थी आत्महत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
    • दैनिक राशिफल 24 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Shimla: मशोबरा स्कूल के बच्चों को डीसी शिमला ने दी प्रेरणादायक किताबें

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamOctober 16, 2025Updated:October 17, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप मशोबरा स्कूल में छात्रा को किताबें वितरीत करते हुए

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    शिमला: राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा में उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज 254 बच्चों को दो प्रेरक पुस्तकें वितरित कीं। यह पहल द हिमाचल स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम के तहत की गई है, जिसमें उपायुक्त ने मशोबरा स्कूल को गोद लिया है। उपायुक्त ने बच्चों को “Letters From A Father To His Daughter” और “विंग्स ऑफ़ फ़ायर” पुस्तकें दीं। उन्होंने कहा कि इन किताबों का उद्देश्य बच्चों में पढ़ने की आदत और ज्ञान का विकास करना है। साथ ही स्काई हाई ड्रीम संस्था की मदद से बच्चों पर रिसर्च किया जाएगा कि इन किताबों को पढ़ने के बाद उनके व्यवहार और सोच में क्या बदलाव आते हैं।

    उपायुक्त ने जोर देकर कहा कि आज के मोबाइल युग में बच्चे किताबों से दूर होते जा रहे हैं। “किताबें ध्यान केंद्रित करना और ज्ञान अर्जित करना सिखाती हैं, और उनका महत्व मोबाइल की तुलना में कहीं अधिक है। इसलिए बच्चों को इन पुस्तकों को अवश्य पढ़ना चाहिए।” इससे पहले, उपायुक्त ने मशोबरा स्कूल के 260 बच्चों को इंग्लिश-टू-हिंदी डिक्शनरी और 10 डिक्शनरी लाइब्रेरी में भी उपलब्ध करवाई थीं। इसका सारा खर्च उन्होंने अपने निजी वेतन से किया।

    Letters From A Father To His Daughter
    यह पुस्तक पंडित जवाहरलाल नेहरू के पत्रों का संग्रह है, जो उन्होंने अपनी बेटी इंदिरा गांधी को तब लिखे थे जब वह 10 साल की थीं। इन पत्रों में नेहरू ने पृथ्वी, इंसान और पशु जीवन, विभिन्न सभ्यताओं और समाज के विकास को रोचक ढंग से समझाया है। यह पत्र-संग्रह बच्चों को इतिहास और विज्ञान की ओर प्रेरित करता है और उनके विचारों को विकसित करता है।

    विंग्स ऑफ़ फ़ायर
    यह पुस्तक भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की प्रेरक आत्मकथा है, जिसमें उनके जीवन के उतार-चढ़ाव और सफलता की कहानियाँ शामिल हैं। पुस्तक चार खंडों में विभाजित है — अभिविन्यास, सृजन, प्रायश्चित और चिंतन। यह बच्चों और युवाओं को प्रेरित करने के लिए आदर्श है और नैतिक शिक्षा भी प्रदान करती है।

    shimla-deputy-commissioner-distributes-wings-of-fire-letters-to-school-children
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: सर्वपल्ली बीएड व एमएड कॉलेज नोगली में शहीदी दिवस मनाया गया

    March 23, 2026

    Rampur Bushahr: अंतर विश्वविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता में रामपुर के छात्रों ने जीता रजत पदक, हुआ भव्य स्वागत

    March 18, 2026

    Rampur Bushahr: पीजी कॉलेज रामपुर में The Outsider पर गहन विमर्श, छात्रों ने समझा अस्तित्ववाद का दर्शन

    March 18, 2026

    Shimla: हिमाचल में कॉलेजों की इंटरनल रैंकिंग जारी, हमीरपुर नंबर-1, संजौली दूसरे स्थान पर

    March 18, 2026

    Rampur Bushahr: ननखड़ी स्कूल को Central Board of Secondary Education से संबद्ध करने की अधिसूचना जारी, क्षेत्र में खुशी की लहर

    March 16, 2026

    Rampur Bushahr: अभिषेक बने बेस्ट एथलीट, राजकीय महाविद्यालय रामपुर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आयोजन

    March 15, 2026

    Dharamshala : CU Convocation में 509 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 28 मेधावियों को गोल्ड मेडल

    March 15, 2026

    Mandi : द्रंग कॉलेज में राजनीति शास्त्र और इतिहास में शुरू होगी पीजी, द्रंग के छात्रों को मिलेगी बड़ी सुविधा

    March 12, 2026

    Shimla : एचपीयू ने जारी की यूजी-पीजी परीक्षाओं की डेटशीट, 28 मार्च से शुरू होंगी वार्षिक परीक्षाएं

    March 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 2 2 3
    Users Today : 3
    Total Users : 101223
    Total views : 204977
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.