एआरबी टाइम्स ब्यूरो
हिमाचल प्रदेश। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत शिमला, कुल्लू और किन्नौर जिलों के पीएम श्री स्कूलों के 93 मेधावी छात्र-छात्राओं को बेंगलुरु एक्सपोजर विजिट का अवसर मिला। इस दौरे के लिए सभी छात्रों को पहली बार हवाई यात्रा की सुविधा दी गई, जिससे छात्रों में उत्साह और खुशी का माहौल रहा।
बच्चों ने बेंगलुरु के वंडरला वॉटर पार्क में विभिन्न वाटर स्लाइड्स का आनंद लिया। इसके साथ ही इस्कॉन मंदिर में दर्शन कर आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किया। बच्चों ने बेंगलुरु पैलेस, बदियार वंश के महल, लालबाग बॉटनिकल गार्डन और इंडस्ट्रियल एंड टेक्नोलॉजिकल म्यूजियम का भी भ्रमण किया।
इस यात्रा के दौरान छात्रों ने स्पेस टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, राइट ब्रदर्स फ्लाइंग सिमुलेशन और 3D शो जैसी अत्याधुनिक तकनीकों को करीब से देखा।
यात्रा के दौरान उपस्थित प्रमुख अधिकारी:
डॉ. सुनील (उपनिदेशक कुल्लू), अरुण गौतम (उपनिदेशक किन्नौर), सुरेंद्र शर्मा (प्रधानाचार्य डाइट कुल्लू), पीपी दुल्टा, कुलदीप शर्मा, उमा, सुजाता नेगी, शीला, पंकज ठाकुर, राजेश कुमार, निशा खुंद और निशा देवी आदि शामिल रहे।
