Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • सोलन
      • सिरमौर
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • कांगड़ा
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    ऊना

    Shimla Drug Case : 1 करोड़ के LSD नशे की तस्करी मामले में निलंबित STF के चारों पुलिसकर्मी गिरफ्तार

    Shimla Drug Case : हिमाचल प्रदेश के शिमला में पकड़े गए 1 करोड़ के LSD नशे की तस्करी के मामले में निलंबित STF के चारों पुलिसकर्मी वीरवार को गिरफ्तार कर लिए गए हैं। जांच में इनकी संलिप्तता सामने आई है। आरोपीआज किए जाएंगे कोर्ट में पेश। जानें क्या है पूरा मामला...
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMarch 20, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    Shimla Drug Case : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सामने आए करीब 1 करोड़ रुपये के Lysergic Acid Diethylamide (LSD) नशे की तस्करी के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। इस बहुचर्चित मामले में निलंबित किए गए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के चारों पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार पुलिस कर्मियों में राजेश कुमार, समीर, नितेश और अशोक कुमार के रूप में हुई है। चारों कुल्लू जिले के रहने वाले हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन एसटीएफ कर्मचारियों ने एलएसडी नशे के तस्करों को पकड़ने के बाद कानूनी कार्रवाई करने के बजाय छोड़ दिया था। एएसपी (हेडक्वार्टर) अभिषेक ने वीरवार को प्रेसवार्ता में बताया कि प्रारंभिक जांच में चारों की संलिप्तता के पर्याप्त सबूत मिले हैं, इसके आधार पर उन्हें अरेस्ट किया गया है।

    10 मार्च को शिमला में गिरफ्तारी से खुला पूरा मामला

    Shimla Drug Case का खुलासा 10 मार्च को हुआ, जब शिमला पुलिस के स्पेशल सेल ने बीसीएस क्षेत्र में छापेमारी कर 562 स्ट्रिप LSD नशा बरामद किया। पुलिस ने तकरीबन एक करोड़ रुपये के एलएसडी नशे के साथ पंजाब के संदीप शर्मा और सिरमौर की प्रिया शर्मा को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पुलिस ने नशे के मुख्य सप्लायर को नविएल हैरिसन को दबोचा। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि शिमला में बरामद नशे की खेप पहले कुल्लू पहुंचाई गई थी, जहां STF के कुछ कर्मियों ने आरोपियों को पकड़ने के बावजूद मामला दर्ज नहीं किया और उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो चारों एसटीएफ कर्मचारियों तक पहुंची।

    Shimla Drug Case की जांच में खुलासा हुआ कि 7 मार्च को STF कुल्लू को सूचना मिली थी कि केरल निवासी मुख्य सप्लायर नविएल हैरिसन 8 मार्च को भुंतर में LSD और MDMA के साथ पहुंचेगा। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और कथित तौर पर 1450 स्ट्रिप LSD और 30 ग्राम MDMA बरामद किया। लेकिन इस कार्रवाई का कोई आधिकारिक रिकॉर्ड दर्ज नहीं किया गया। न की केस दर्ज किया गया। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने बरामद नशे का कुछ हिस्सा अपने पास रख लिया और बाकी स्ट्रिप आरोपी संदीप को वापस दे दी, जिसे बाद में शिमला में बेचने के लिए लाया गया और पुलिस ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।

    तकनीकी जांच में बड़े सबूत

    जांच में कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), IPDR और CCTV फुटेज से यह पुष्टि हुई कि 8 मार्च को सभी आरोपी और संबंधित पुलिस कर्मी कुल्लू में एक ही स्थान पर मौजूद थे। साथ ही STF के रिकॉर्ड में उस दिन किसी ऑपरेशन की एंट्री नहीं मिली, जिससे संदेह और गहरा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए 16 मार्च को चारों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर शिमला में लाइन हाजिर किया गया था।

    यह भी पढ़ें

    👉 Shimla Drug Case : STF के 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 1 करोड़ की ड्रग तस्करी में जांच तेज

    👉 Himachal : शिमला में एक करोड़ की एलएसडी ड्रग बरामद, सिरमौर की युवती और पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

    👉 Shimla Drug Case : गोवा से शिमला पहुंचा एक करोड़ का एलएसडी, अंतरराज्यीय नेटवर्क से उठे पुलिस व्यवस्था पर सवाल

    #CMSukhvinderSinghSukhu #CrimeNews #DrugCase #DrugSmuggling #HimachalNews #HPGovernment #HPPolice #HPPoliceAction #HPPoliceNews #IndiaNews #Kullunews #LSDCase #ShimlaNews #STF
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026

    Jaundice Outbreak in Mandi : 19 साल की नवविवाहिता की PGI में मौत, गोहर में अब तक तीन की गई जान

    March 20, 2026

    Palampur Suicide Case : प्राइवेट कॉलेज के क्लासरूम में छात्रा ने पंखे से लटककर दी जान

    March 20, 2026

    Shimla: जिले में घरेलू गैस की आपूर्ति सुचारू, अनावश्यक भंडारण न करें: उपायुक्त अनुपम कश्यप

    March 19, 2026

    Shimla: 2025 बैच के प्रोबेशनर आईएएस अधिकारियों ने शिमला में उपायुक्त से की मुलाकात, विंटर स्टडी टूर संस्थानों का किया दौरा

    March 19, 2026

    Rampur Bushahr: नगर परिषद रामपुर बुशहर की अंतिम मतदाता सूची जारी, 28 मार्च तक दावे-आपत्तियां दर्ज करने का मौका

    March 19, 2026

    Shimla Drug Case : STF के 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 1 करोड़ की ड्रग तस्करी में जांच तेज

    March 19, 2026

    Kinnaur: शिपकिला से 1 जून 2026 से शुरू होगा भारत-चीन सीमा व्यापार, तैयारियां तेज

    March 19, 2026

    Bilaspur : कहलूर लोकोत्सव-2026: लोक संस्कृति के रंगों से सजा मंच, मनमोहक प्रस्तुतियां

    March 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 0 0 4 2 0
    Users Today : 88
    Total Users : 100420
    Total views : 203586
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful Links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    ⭐ © 2025 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.