एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला
Double Death Case : सोलन जिले के करालघाट जंगल में 16 मार्च को संदिग्ध हालात में हुई युवती और युवक की मौत का रहस्य पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि युवक ने युवती का गला दबाकर हत्या की और इसके बाद खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय करण और 20 वर्षीय यशिका के बीच यह मामला प्रेम प्रसंग और शादी के दबाव से जुड़ा था। 16 मार्च को युवक ने युवती से मिलने बुलाया। युवती परिजनों से मिलने का बहाना बनाकर युवक से मिलने जंगल गई। वहां युवक ने शादी के लिए दबाव डाला, लेकिन युवती के मना करने पर उसने उसका गला दबा दिया और फिर खुद फंदे पर लटक गया। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवती की हत्या और युवक की आत्महत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के माध्यम से सबूत जुटाए और मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज किए।
यह है मामला
Double Death Case : 16 मार्च की शाम लगभग 5:15 बजे एक वाहन चालक करालघाट देवता मंदिर के पास गया था। उसने वहां युवक को पेड़ पर लटका और युवती को जमीन पर पड़ा देखा। उसने तुरंत भोजनगर पुलिस चौकी को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किए पुलिस ने मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी रखी। फिलहाल अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता नहीं पाई गई है।
यह भी पढ़ें
Solan : करालघाट जंगल में डबल डेथ मिस्ट्री, युवक लटका मिला, युवती जमीन पर मृत
