Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • सोलन
      • सिरमौर
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • कांगड़ा
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्पोर्ट्स

    भारत ने पहले T20 में साउथ अफ्रीका को 101 रन से हराया | सीरीज में 1-0 की बढ़त

    भारत ने पहले T20 में साउथ अफ्रीका को 101 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। हार्दिक की धमाकेदार 59 रन की पारी। बुमराह के टी-20 विकेट में 100 विकेट हुए पूरे। पढ़ें खबर
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamDecember 10, 20251 Comment
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    Source : Google

    कटक। भारत ने पहले टी-20 में साउथ अफ्रीका को 101 रन के बड़े अंतर से हराते हुए पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह भारत की नौवीं सबसे बड़ी जीत है, जब उसने 100+ रनों से मैच जीता हो। कटक में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया और बाद में गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर मेहमान टीम को सिर्फ 74 रन पर समेट दिया।

    पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 175 रन बनाए। सबसे शानदार बल्लेबाजी हार्दिक पंड्या ने की, जिन्होंने 28 गेंदों में 59 रन ठोकते हुए 6 चौके और 4 छक्के लगाए। तिलक वर्मा (26) और अक्षर पटेल (23) ने अहम योगदान दिया। साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट और लुथो सिपामला ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही और टीम लगातार विकेट खोती रही।

    मेहमान टीम सिर्फ 16.2 ओवर में 74 रन पर ऑल आउट हो गई। डेवाल्ड ब्रेविस ने 22 रन बनाए, जबकि 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे को 1-1 विकेट मिला। इसके साथ ही जसप्रीत बुमराह ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट पूरे किए। हार्दिक ने टी-20 में अपने 100 छक्के पूरे किए और गेंदबाजी में उनके नाम अब 99 विकेट हैं।

    साउथ अफ्रीका का टी-20 इतिहास का सबसे छोटा स्कोर

    साउथ अफ्रीका का 74 रन टी-20 में उनका सबसे छोटा स्कोर बन गया। इससे पहले 2022 में वे राजकोट में 87 रन पर ही सिमट गए थे। कटक में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यह पहला टी-20 मैच था, जिसे भारतीय टीम ने शानदार तरीके से जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल की और आत्मविश्वास मजबूत किया।

    11 को मुल्लांपुर में मुकाबला, 14 को धर्मशाला में भिड़ंत

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 11 को मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) में खेला जाएगा। जबकि 14 को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्टेडियम में दोनों टीमों में भिड़ंत होगी। चौथा मैच 17 दिसंबर को लखनऊ और आखिरी मुकाबला 19 दिसंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

     

     

    #ARBtimes #CricketFans #CricketHighlights #CricketNews #CricketUpdate #IndiaVsSouthAfrica #INDvsSA #T20Match #T20Series #TeamIndia
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    T20 World Cup 2026 : भारत बना विश्व चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार जीता खिताब

    March 9, 2026

    Bilaspur: भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर में जल क्रीड़ा चयन ट्रायल 1 से 2 मार्च को

    February 23, 2026

    रामपुर में 64 टीमों के साथ एंटी-चिट्टा क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, नशा मुक्ति का संदेश

    February 23, 2026

    Shimla Ice Skating Rink का होगा कायाकल्प, 20.22 करोड़ से आधुनिक सुविधाओं से होगा सुसज्जित

    February 21, 2026

    Rampur Bushahr: प्रोफेसर इलेवन ने ब्लैक ब्वायज क्रिकेट चैरिटेबल मैच में फाइनल जीता

    February 12, 2026

    Bilaspur: स्कूलों में मोबाइल प्रतिबंध: 1 मार्च से लागू, मुख्यमंत्री ने हैंडबॉल विजेताओं को किया सम्मानित

    February 5, 2026

    Rampur Bushahr: तनु ड्राइविंग स्कूल की टीम ने एबीवीपी द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

    February 2, 2026

    Bilaspur: घुमारवीं में 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

    February 1, 2026

    Bilaspur: घुमारवीं में राष्ट्रीय अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता 1-5 फरवरी को आयोजित

    January 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 0 0 7 7 2
    Users Today : 3
    Total Users : 100772
    Total views : 204093
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful Links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    ⭐ © 2025 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.