एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला
क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा स्टर्लिंग हॉलीडेज रिसोर्ट, कुफरी शिमला के लिए फ्रंट ऑफिस असिस्टेंट, स्टीवार्ड और रूम अटेंडेंट के कुल 6 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह इंटरव्यू 23 दिसंबर को उप-रोजगार कार्यालय मशोबरा में प्रातः 10 बजे होगा।
योग्यता और आयु सीमा
इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता बारहवीं, ग्रेजुएशन या होटल मैनेजमेंट पास होनी चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेज़ और रिज्यूम के साथ 23 दिसंबर, 2025 को उप-रोजगार कार्यालय मशोबरा में समय पर पहुंचें। आवेदन करने से पहले रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। यदि उम्मीदवार का नाम पंजीकृत नहीं है तो वह साइट eemis.hp.nic.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
अधिक जानकारी:
अधिक जानकारी के लिए 94182-10532 पर संपर्क किया जा सकता है।
