Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दैनिक राशिफल 22 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Himachal Budget 2026-27: गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मदद, ₹54,298 करोड़ का बजट पेश
    • Rampur Bushahr: देवठी में धूमधाम से मनाई जाएगी डॉ. बीआर अम्बेडकर जयंती, सिटी पॉइंट बना आयोजन स्थल
    • Himachal Economic Survey : राज्य में ₹25,430 बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, अब ₹2.83 लाख ; राष्ट्रीय औसत से ₹64,051 ज्यादा
    • दैनिक राशिफल 21 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली बीएड व एमएड संस्थान नोगली में विश्व जल दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित
    • Rampur Bushahr: रामपुर में क्रेच वर्कर और क्रेच हेल्पर पदों के लिए महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित
    • Rampur Bushahr: रामपुर में पैदल चलना हुआ खतरनाक: बढ़ते यातायात के बीच 3 ओवरहेड ब्रिज बनाने की तैयारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: विक्रमादित्य सिंह ने चौथा परगना में ₹8 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamOctober 30, 2025Updated:November 9, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    लोक निर्माण मंत्री ने चौथा परगना में 8 करोड़ की परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास करते हुए

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के चौथा परगना की ग्राम पंचायत मझीवड़ में ₹8 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने मझीवड़ पंचायत प्रांगण में आयोजित महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

    प्रदेश लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह जनता को संबोधित करते हुए

    ₹6.58 करोड़ से बनेगी गड़काहन-मझीवड़-शील-शरोह सड़क

    विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि लंबे समय से चली आ रही जनता की मांग के अनुसार गड़काहन-मझीवड़-शील-शरोह संपर्क सड़क के निर्माण के लिए ₹6.58 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। इस सड़क से लगभग छह गांवों के 1400 से अधिक ग्रामीणों को यातायात सुविधा मिलेगी। इसी तरह देवला पंचायत में ₹32.72 लाख की लागत से पशु चिकित्सालय का निर्माण पूरा किया गया है, जबकि ₹72.12 लाख की लागत से सनाहू-शेलटी संपर्क सड़क का निर्माण कार्य संपन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस सड़क को पक्का करने की योजना भी तैयार की जाएगी।

    नाबार्ड परियोजनाओं से सुदृढ़ होगा सड़क नेटवर्क

    विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि खटनोल से दांडीधार तक लगभग 6 किलोमीटर सड़क का निर्माण नाबार्ड परियोजना के तहत जारी है, जिस पर ₹7.48 करोड़ खर्च हो रहे हैं। इसके साथ ही ₹6.5 करोड़ से शडी-सनौला सड़क का अपग्रेडेशन और ₹1 करोड़ से सनाहू से गुलथानी सड़क की मेटलिंग का कार्य जारी है।

    देवला स्कूल के खेल मैदान के विस्तार को ₹15 लाख की मंजूरी

    क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देवला पंचायत के स्कूल मैदान को चौड़ा करने के लिए ₹15 लाख स्वीकृत किए गए हैं। मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में अन्य पंचायतों में भी खेल मैदान निर्माण का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा।

    महिला सशक्तिकरण पर सरकार का विशेष जोर

    मंत्री ने कहा कि चौथा परगना शिमला ग्रामीण विधानसभा का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। उन्होंने तीनों पंचायतों के 29 महिला मंडलों की उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि सरकार महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने पर विशेष बल दे रही है।

    शाली माता मंदिर तक सड़क निर्माण और पर्यटन विकास

    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शाली माता मंदिर, जो इस क्षेत्र की आस्था का केंद्र है, तक सड़क पहुंचाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। साथ ही मंदिर क्षेत्र को पर्यटन दृष्टि से विकसित किया जाएगा ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकें।

    महिला मंडलों को सिलाई मशीनें और आर्थिक सहायता

    कार्यक्रम में मंत्री ने तीनों पंचायतों की 29 महिला मंडलों को एक-एक सिलाई मशीन प्रदान की और प्रति मंडल ₹5,000 देने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने मज़्जलू पुल निर्माण के लिए ₹2 लाख, प्रत्येक पंचायत को ₹5 लाख और मझीवड़ पंचायत भवन के अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए ₹10 लाख स्वीकृत किए।

    कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग

    इस अवसर पर जिला परिषद सदस्या रीना कुमारी, पंचायत समिति उपाध्यक्ष प्रकाश कमल, नगर परिषद सुन्नी अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, मंडल कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष गोपाल शर्मा, एसडीएम सुन्नी राजेश वर्मा, बीडीओ बसंतपुर स्पर्श शर्मा, अधीक्षण अभियंता देवानंद, अधिशासी अभियंता राजेश अग्रवाल, और अन्य अधिकारी व स्थानीय जनता मौजूद रहे।

    #ChouthaPargana #DevelopmentProjects #himachalpradesh #PublicWorksDepartment #PWDHimachal #PWDHimachal#HimachalPradesh #RoadConstruction #ShimlaRural #VikramadityaSingh #WomenConference #WomenEmpowerment
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal Budget 2026-27: गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मदद, ₹54,298 करोड़ का बजट पेश

    March 22, 2026

    Himachal Economic Survey : राज्य में ₹25,430 बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, अब ₹2.83 लाख ; राष्ट्रीय औसत से ₹64,051 ज्यादा

    March 21, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 0 8 0 7
    Users Today : 38
    Total Users : 100807
    Total views : 204253
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.