![]() |
किशन कपूर (फाइल फोटो) |
एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। भाजपा नेता के वरिष्ठ नेता और धर्मशाला से पांच बार विधायक रहे किशन कपूर नहीं रहे। कांगड़ा जिले के खनियारा के रहने वाले किशन कपूर ब्रेन हेमरेज के चलते पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती थे, जहां पर आज उन्होंने अंतिम सांस ली। हिमाचल में वह भाजपा सरकार में मंत्री भी रहे हैंऔर एक बार सांसद रहते हुए संसद में हिमाचल का प्रतिनिधित्व भी किया। उनके निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। हिमाचल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल समेत भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने कपूर के निधन पर शोक जताते हुए परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि किशन कपूर के रूप में भाजपा ने एक बड़ा नेता खोया है। किशन कपूर ने मंत्री रहते हुए हिमाचल के विकास और जनता के कल्याण के लिए कई योजनाएं धरातल पर उतारीं। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।