Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली बीएड व एमएड कॉलेज नोगली में शहीदी दिवस मनाया गया
    • Himachal Cabinet Meeting : पंचायती राज में बड़ा बदलाव, नशे की तस्करी में शामिल लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे
    • Rampur Bushahr: ग्राम नरैण में FMD-जागरूकता एवं पशु स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन
    • Shimla: बसंतपुर में बिहार के युवक का शव बरामद, साथियों पर हत्या का आरोप
    • Shimla: नशे के कारोबार से अर्जित संपत्तियों की होगी जांच, “ड्रग फ्री हिमाचल” ऐप से जागरूक होंगे छात्र
    • Dharamshala : महिला पर जानलेवा हमले के दोषी को 10 साल की सजा, ₹44 हजार जुर्माना
    • दैनिक राशिफल 23 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Mandi : सुंदरनगर का सात दिवसीय नलवाड़ एवं किसान मेला शुरू, तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal Cabinet : HRTC के बेड़े में शामिल होंगी 321 इलेक्ट्रिक और लग्जरी बसें, स्कूल और कॉलेज का अलग होगा निदेशालय

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMarch 28, 2025Updated:November 9, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो 

    शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें शिक्षा प्रणाली के प्रशासन में सुधार, परिवहन सुविधा में विस्तार, तकनीकी शिक्षा में पुरस्कार योजना, बाल देखभाल संस्थानों में निवासरत बच्चों को प्रमाण-पत्र जारी करने की अनुमति, अवैध खनन पर नियंत्रण और जल विद्युत परियोजना के लिए वित्तीय सहायता शामिल हैं।

    शिक्षा प्रणाली में सुधार

    मंत्रिमंडल ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को स्कूल शिक्षा निदेशालय में स्तरोन्नत करने की मंजूरी दी, जिससे प्री-नर्सरी से 12वीं कक्षा तक की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके। उच्च शिक्षा निदेशालय अब महाविद्यालयों के साथ उच्च शिक्षा के सभी पहलुओं का प्रबंधन करेगा। यह पुनर्गठन शिक्षा प्रणाली की दक्षता बढ़ाने का एक प्रयास है। इसके अलावा, बच्चों को निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार, हिमाचल नियम, 2011 में संशोधन कर पांचवीं और आठवीं कक्षा के अंतिम परीक्षा प्रावधान जोड़े गए हैं। जिन छात्रों का प्रमोशन नहीं होगा, उन्हें दो महीने के भीतर पुनः परीक्षा का अवसर मिलेगा।

    परिवहन सेवा का विस्तार

    यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के बेड़े में 297 टाइप-1 इलेक्ट्रिक बसें और 24 वातानुकूलित सुपर लग्जरी बसें शामिल करने को मंजूरी दी गई। इससे राज्य में सार्वजनिक परिवहन अधिक सुलभ और पर्यावरण अनुकूल बनेगा।

    तकनीकी शिक्षा विभाग में पुरस्कार योजना

    मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश राज्य पुरस्कार योजना शुरू करने का निर्णय लिया, जिसके तहत छह श्रेणियों में 10 पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें सर्वश्रेष्ठ शिक्षक (आईटीआई स्तर) – 3 पुरस्कार,अनुसंधान उत्कृष्टता एवं नवाचार (डिग्री स्तर) – 2 पुरस्कार, उद्योग समन्वय पुरस्कार (बहुतकनीकी और आईटीआई स्तर) – 2 पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ शिक्षक (बहुतकनीकी, फार्मेसी और इंजीनियरिंग कॉलेज स्तर) – 1-1 पुरस्कार। चयन अकादमिक उत्कृष्टता, अनुसंधान, सामुदायिक जुड़ाव, प्रायोजित अनुसंधान तथा उद्योग-अकादमिक सहयोग के आधार पर किया जाएगा।

    बाल देखभाल संस्थानों में रह रहे बच्चों के लिए प्रमाण-पत्र

    मंत्रिमंडल ने 15 वर्ष या उससे अधिक समय से बाल देखभाल संस्थानों में रह रहे परित्यक्त बच्चों को हिमाचली प्रमाण-पत्र जारी करने की अनुमति दी। इससे वे सरकारी नौकरियों और राज्य की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।

    अवैध खनन पर नियंत्रण हुई

    राज्य में अवैध खनन गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने के लिए मंत्रिमंडल ने नए निगरानी वाहन खरीदने की मंजूरी दी। इससे प्रवर्तन व्यवस्था को सशक्त बनाया जाएगा।मंत्रिमंडल ने शोंगटोंग-कड़छम जल विद्युत परियोजना के सुचारु संचालन के लिए 1000 करोड़ रुपये के सावधि ऋण के लिए एचपीपीसीएल को सरकारी गारंटी प्रदान करने का निर्णय लिया।

    #अवैधखनन #जलविद्युत #तकनीकीशिक्षा #परिवहन #बालकल्याण #मंत्रिमंडल #शिक्षा #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal Cabinet Meeting : पंचायती राज में बड़ा बदलाव, नशे की तस्करी में शामिल लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे

    March 23, 2026

    State Level Nalwari Fair : बिलासपुर में वॉल पेंटिंग में दिखा हुनर, जलमग्न भंजवाणी पुल की प्रतिकृति ने खींचा ध्यान

    March 22, 2026

    Himachal Budget 2026-27: जयराम ठाकुर बोले, बजट नीरस और जनता विरोधी, कांग्रेस भी नाराज

    March 22, 2026

    Shimla : LSD Drug Case : हिमाचल में STF के 4 पुलिसकर्मी बर्खास्त, करोड़ों के ड्रग रैकेट में फंसी वर्दी; जानें पूरा मामला

    March 22, 2026

    Himachal Budget 2026-27: गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मदद, ₹54,298 करोड़ का बजट पेश

    March 22, 2026

    Himachal Economic Survey : राज्य में ₹25,430 बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, अब ₹2.83 लाख ; राष्ट्रीय औसत से ₹64,051 ज्यादा

    March 21, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026

    Shimla Drug Case : 1 करोड़ के LSD नशे की तस्करी मामले में निलंबित STF के चारों पुलिसकर्मी गिरफ्तार

    March 20, 2026

    Shimla Drug Case : STF के 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 1 करोड़ की ड्रग तस्करी में जांच तेज

    March 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 1 2 2
    Users Today : 153
    Total Users : 101122
    Total views : 204832
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.